Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Punjab Election2022: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, सीएम चन्नी चमकौर साहिब से तो सिद्धू अमृतसर पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

Punjab Election2022: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, सीएम चन्नी चमकौर साहिब से तो सिद्धू अमृतसर पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

By प्रिन्स राज 
Updated Date

चंडिगढ़। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस(Congress) ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब विधनसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू(Navjot Singh Sidhdhu) को अमृतसर पूर्व से टिकट दिया गया है।

पढ़ें :- Maharajganj:चुनावी जंग की जीत बूथ जीता चुनाव जीतने के मूल मंत्र पर आधारित है-पंकज चौधरी 

सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से चुनाव लड़ेंगी। बताया जा रहा है कि परमिंदर सिंह पिंकी फिरोजपुर सिटी से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि पंजाब में सभी 117 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। 10 मार्च को नतीजे आएंगे। कांग्रेस ने आगामी पंजाब चुनावों में जिन 86 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है उनमें मुख्यमंत्री चन्नी का नाम भी शामिल है।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

 

Advertisement