Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Punjab News: पंजाब गवर्नर को सीएम भगवंत मान की दो टूक, कहा-क्या हरियाणा के राज्यपाल ने खट्टर साहब को पत्र लिखा?

Punjab News: पंजाब गवर्नर को सीएम भगवंत मान की दो टूक, कहा-क्या हरियाणा के राज्यपाल ने खट्टर साहब को पत्र लिखा?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ( CM Bhagwant Mann) और वहां के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Governor Banwarilal Purohit) के बीच चल रही तकरार बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सांविधानिक कार्रवाई के तहत राष्ट्रपति शासन लगाने की चेतावनी दी थी और कहा था कि राज्य सरकार राजभवन की ओर से मांगी गई जानकारी नहीं दे रही है। ये सांविधानिक कर्तव्य का अपमान है।

पढ़ें :- पंजाब की संगरूर जिला जेल में खूनी झड़प, 2 कैदियों की मौत और दो घायल

वहीं, इस मामले पर शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ( CM Bhagwant Mann)  ने प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Governor Banwarilal Purohit) पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ये कोई नई बात नहीं है जब राज्यपाल ने मुझे पत्र लिखें और इस तरह की धमकी का प्रयोग किया। हम इसे देखते रहे हैं। लेकिन कल गवर्नर ने पंजाबियों को क्या धमकी दी? उस वर्तमान नियम की अनुशंसा अनुच्छेद 356 के अंतर्गत की जायेगी। मैं उस पर जवाब देना चाहता हूं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ( CM Bhagwant Mann) ने कहा कि, आपने दो चीजों के बारे में बात की है। पहला कानून व्यवस्था, मैं बताना चाहता हूं कि जब से हमारी सरकार ने 23,518 ड्रग तस्करों को, 1,627 किलोग्राम से अधिक हेरोइन पकड़ी है। इसके साथ ही 13.29 करोड़ ड्रग मनी और 66 ड्रग तस्करों की संपत्तियां कुर्क की गई हैं। अभी 23 अगस्त को ही 41 किलो हेरोइन पकड़ी गई है। फिलहाल आपको बता दूं कि, पंजाब में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है।

साथ ही कहा कि, हरियाणा में नूंह में क्या हो रहा है? गाड़ियां फूंकी गई, हिंसा हुई, कर्फ्यू लगाना पड़ा। क्या हरियाणा के राज्यपाल ने खट्टर साहब को पत्र लिखा? मणिपुर में क्या हो रहा है? किसी को नहीं पता कि वहां की राज्यपाल कौन है? उत्तर प्रदेश में जज के सामने गोली मार दी जाती है, पत्रकारों के सामने हत्या कर दी जाती है। क्या वहां के कानून—व्यवस्था (Law and Order) पर कभी बयान दिया?

पढ़ें :- पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर गूंजी किलकारी, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म

 

 

Advertisement