1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पंजाब की संगरूर जिला जेल में खूनी झड़प, 2 कैदियों की मौत और दो घायल

पंजाब की संगरूर जिला जेल में खूनी झड़प, 2 कैदियों की मौत और दो घायल

पंजाब (Punjab) के संगरूर जिले (Sangrur District Jail) से एस हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां जिला जेल में शुक्रवार देर शाम कैदियों के बीच भयंकर लड़ाई हुई है। यह झड़प खूनी झड़प (Bloody Clash) में बदल गई। कैदियों ने आपस में एक-दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला किया। हमले के बाद चार कैदियों को संगरूर अस्पताल (Sangrur Hospital) लाया गया।

By santosh singh 
Updated Date

संगरूर। पंजाब (Punjab) के संगरूर जिले (Sangrur District Jail) से एस हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां जिला जेल में शुक्रवार देर शाम कैदियों के बीच भयंकर लड़ाई हुई है। यह झड़प खूनी झड़प (Bloody Clash) में बदल गई। कैदियों ने आपस में एक-दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला किया। हमले के बाद चार कैदियों को संगरूर अस्पताल (Sangrur Hospital) लाया गया। इनमें से 2 की ईलाज के दौरान 2 कैदियों की मौत हो गई है। कैदियों की संगरूर जेल (Sangrur Jail) में बंद 4 कैदियों के बीच झड़प की सूचना जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों को मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंचे। हमले के दौरान चारों बुरी तरह से घायल हुए थे। चारों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां दो की मौत हो गई। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक चारों कैदी एक ही बैरक में थे।

पढ़ें :- Video-'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का ट्रेलर रिलीज,पीटर पार्कररहस्यमयी बदलाव से जूझते दिखे, दुश्मन बना हल्क

2 कैदियों की मौत

चारों कैदियों की हेड इंजरी हुई है। मोहम्मद हरीश हर्ष, मोहम्मद शहबाज, गांव कलियाण निवासी धरमिंदर सिंह और गगनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर ने हरीश और धरमिंदर को मृत घोषित कर दिया। वहीं शहबाज और गगनदीप को गंभीर हालत में पटियाला रेफर किया गया।

सभी के शरीर पर हमले कई निशान

जिन दो कैदियों का इलाज चल रहा है, उन्हें पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उन्हें पटियाला के राजेंद्र हॉस्पिटल (Rajendra Hospital of Patiala) में रेफर कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने लड़ाई के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने बताया कि सभी के शरीर पर तेजधार और नुकीली चीज से मारे जाने के कई निशान थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट में तीखी बहस, कंपनी के अधिवक्ता आदेश में कानूनी खामियों का किया दावा

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...