Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट में रहेंगे कैप्टन के सात करीबी, राहुल गांधी ने रात दो बजे तक किया मंथन

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट में रहेंगे कैप्टन के सात करीबी, राहुल गांधी ने रात दो बजे तक किया मंथन

By शिव मौर्या 
Updated Date

Punjab News: पंजाब में हुए सियासी फेदबदल के बाद भी वहां पर हर दिन नए समीकरण बन रहे हैं। कांग्रेस (Congress) वहां पर दो खेमों में बंट गई है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंद सिंह (Capt Amarind Singh) का गुट एक दूसरे का विरोध कर रहा है। सिद्धू गुट से ही चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद वहां पर हर दिन नए समीकरण बन और बिगड़ रहे हैं।

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव

नए मुख्यमंत्री की शपथ के बाद वहां पर कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इसको लेकर राहुल गांधी ने बीती रात करीब दो बजे तक मंथन किया, जिसके बाद कैबिनेट में शामिल होने वाले लोगों के नाम पर मुहर लगी। बताया जा रहा है कि, नए मंत्रियों के लिए शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। सूत्रों की माने तो इस कैबिनेट विस्तार में कैप्टन गुट के सात करीबियों को मंत्री बनाया जा सकता है।

हालांकि, अभी तक इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो चन्नी कैबिनेट में जिन नए चेहरों को जगह मिली है, उनमें अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, राजकुमार वेरका, संगत सिंह गिलजियान, रणदीप नाभा, परगट सिंह और सुरजीत धीमान शामिल हैं। इस लिस्ट में अमरिंदर कैबिनेट से कम से कम सात नामों को भी बरकरार रखा गया है।

Advertisement