Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. पंजाबी सिंगर ‘रोमाना’ ने किया चार गाने एक दिन में रिलीज, देखिए Video…

पंजाबी सिंगर ‘रोमाना’ ने किया चार गाने एक दिन में रिलीज, देखिए Video…

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय संगीत उद्योग के सबसे तेजी से उभरते कलाकारों में से एक, ‘रोमाना’ ने आज देसी मेलोडीज़ के माध्यम से अपने एक्सटेंडेड प्ले ई पी, ‘मेहरबानियां’ रिलीज किया। इसमें, 26 वर्षीय द्वारा लिखित, रिकॉडेड और प्रस्तुत किए गए चार गीत शामिल हैं। संगीत जानी, एवी सरा और जेडेन द्वारा निर्मित किया गया है।

पढ़ें :- संविधान व न्यायपालिका की गरिमा और प्रतिष्ठा का बिल्कुल भी सम्मान नहीं, Jolly LLB 3 के निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज

अपनी नए रिलीज के बारे में बात करते हुए, रोमाना ने कहा, “अप्रैल २०२१ में अपना पहला गाना ‘गोरिया गोरियां’ लांच करने के बाद, मैंने अपना अधिकांश समय नए गाने लिखने में बिताया और ‘मेहरबानियां’ इसका परिणाम है। यह प्रोजेक्ट मेरे दिल के बहुत करीब है और वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है।

लिरिकल पॉइंट ऑफ़ व्यू से, प्रत्येक गीत रोमांस के एक अलग विषय की खोज करता है, जो मुझे लगता है कि दर्शक अपनी व्यक्तिगत क्षमता से समाझ पाएंगे। मैं संगीत के मामले में कुछ नया करने की कोशिश करना चाहता था और जानी, एवी सरा और जेडेन को दिल से धन्यवाद, जो इतना अच्छा संगीत बनाते है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी को एक्सटेंडेड प्ले ई पी पसंद आएगा और आप उसे प्यार देंगे।

पढ़ें :- Jhanvi Kapoor Hot Pic: रिवीलिंग आउटफिट में जाह्नवी कपूर ने शेयर की हॉट तस्वीरें, कातिलाना पोज ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Advertisement