Rafale cow : आज के आधुनिक समय में एक से बढ़कर एक हैरत करने वाली बातें सामने आती है। दुधारू गाय के नाम से मशहूर मुहावरे के बारे में आप ने सुना ही होगा। अब यह मुहावरा ‘राफेल गाय’ के रूप में एक बार फिर चरितार्थ हो रहा है। ‘राफेल गाय’ के कारनामे इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए है। राफेल गाय पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में पिछले दो महीनों में आयोजित किए गए डेयरी आयोजनों में विजेता रही है। यह गाय तीन ट्रैक्टर, तीन मोटरसाइकिल और पचास हजार रुपये के दो कैश प्राइज जीत चुकी है। यह गाय तीन ट्रैक्टर, तीन मोटरसाइकिल और पचास हजार रुपये के दो कैश प्राइज जीत चुकी है।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...
हॉल्स्टीन फ़्रिसियन नस्ल
हॉल्स्टीन फ़्रिसियन नस्ल (Holstein Friesian breed) की इस पांच साल की गाय को मिलने इनामों से आप यह तो समझ गए हो यह कोई आम पशु नहीं है। वहीं दूध देने की बात करें तो इसके नाम एक दिन में 79.215 किलोग्राम दूध देने का रिकॉर्ड है। इसने उत्तर भारत की सबसे बड़े पशुधन (livestock) प्रतिस्पर्धा में सबको पीछे छोड़ते हुए नंबर एक पर पहुंच कर सबका ध्यान आकर्षित किया है।
19वें इंटरनेशनल डेयरी एंड एग्रीकल्चर एक्सपो
इस राफेल गाय के मालिक पंजाब के नवांशहर के रहने वाले प्रोग्रेसिव डेयरी किसान प्रीतपाल सिंह हैं। उनकी गाय को हाल में 19वें इंटरनेशनल डेयरी एंड एग्रीकल्चर एक्सपो (19th International Dairy and Agriculture Expo) में मिली जीत की चर्चा किसानों की बीच हो रही है। खास बात ये रही की इस कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल करने वाली गाय भी प्रीतपाल सिंह के फॉर्म की है। उसने एक दिन में 76.125 किलो दूध दिया। तीसरा स्थान कुल्हार, लुधियाना की गाय को मिला। इस गाय ने एक दिन में 74.467 दूध दिया।
प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन
इस एक्सपो का आयोजन 7 से 9 फरवरी तक जगराओं में प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन (PDFA) द्वारा किया गया है। यहां प्रीतपाल की गाय ने सबसे ज्यादा दूध देने वाली बेहतरीन गायों को हराया और डेयरी प्रोडक्शन (Dairy Production) के हब के तौर पर पंजाब की बढ़ती पहचान को और मजबूत किया।
मिल्किंग कैटेगरी
प्रीत पाल बताते हैं कि राफेल एक प्यूर हॉल्स्टीन फ़्रिसियन नस्ल की गाय है। साल 2022 में जब वह सिर्फ दो साल की थी, तब उसने पहली बार जगराव एक्सपो (Jagraon Expo) में हिस्सा लिया था और Two Teeth मिल्किंग कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद इसने 2025 में हिस्सा लिया और फिर पहला स्थान प्राप्त किया। इस साल भी राफेल को पहला स्थान प्राप्त हुआ और उसे ट्रैक्टर दिया गया। एक अन्य कैटेगरी में उसे पचास हजार रुपये इनाम दिया गया।
पढ़ें :- महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, बोलीं-'अजित पवार की मौत की हो CBI जांच', इस घटना की सच्चाई सामने आना जरूरी
प्रोफेशनल फार्म मैनेजमेंट
प्रीतपाल आगे कहते हैं कि राफेल उनके लिए इनाम जीतने वाली गाय से कहीं ज्यादा है। यह गाय सालों की डिसिप्लिन्ड ब्रीडिंग (Disciplined Breeding), ध्यान से खिलाने और प्रोफेशनल फार्म मैनेजमेंट (Professional Farm Management) को दर्शाती है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी राफेल ने कुछ समय पहले कुरुक्षेत्र और राजस्थान पेहोवा कॉम्पिटिशन में दो बाइक और एक कैश प्राइज जीता था।