Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Rahu Ketu Gochar 2023 : राहु-केतु राशि परिवर्तन करने जा रहे है, इन राशियो को रहना होगा सावधान

Rahu Ketu Gochar 2023 : राहु-केतु राशि परिवर्तन करने जा रहे है, इन राशियो को रहना होगा सावधान

By अनूप कुमार 
Updated Date

Rahu Ketu Gochar 2023 : राहु-केतु डेढ़ साल बाद राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। राहु-केतु को क्रूर ग्रह कहा जाता है। इस साल 30 अक्टूबर 2023 को राहु-केतु गोचर करने जा रहे हैं। 30 अक्टूबर 2023 की दोपहर 01 बजकर 33 मिनट पर राहु मेष राशि सेनिकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। केतु कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के गोचर या राशि परिवर्तन का जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष में नवग्रहों को प्रमुख स्थान दिया गया है। धार्मिक दृष्टिकोण से राहु और केतु दोनों को ही पापी ग्रह माना जाता है। ज्‍योतिष शास्‍त्र में राहु-केतु गोचर को बहुत महत्‍व दिया गया है. ये दोनों एक ही दिन राशि परिवर्तन करते हैं।

पढ़ें :- Astro Tips : गाय को खिलाएं आटे में गुड़ मिलाकर , धन की समस्या दूर हो जाती है

इन राशियों को रहना होगा सावधान
राहु-केतु के गोचर से मेष,वृषभ,कन्या,मकर और मीन राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। राहु-केतु के प्रभाव से इन राशि के जातकों की बुद्धि भ्रमित हो सकती है। आपके काम में बाधाएं आ सकती हैं। आप आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। अचानक से कुछ हानि का समाचार भी सुनने को मिल सकता है। इसलिए इन दोनों ग्रहों के गोचर के दौरान आपको सावधान रहने की जरूरत है।

Advertisement