Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल-अखिलेश ने मोदी सरकार को घेरा, कहा-भाजपा की हर बात झूठी निकली 

राहुल-अखिलेश ने मोदी सरकार को घेरा, कहा-भाजपा की हर बात झूठी निकली 

By शिव मौर्या 
Updated Date

 

पढ़ें :- 'आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुल सकते हैं, ये शर्त भी रख देते...' अखिलेश ने शंकराचार्य के कार्यक्रम पर लगी शर्तों को लेकर कसा तंज

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान काफी बढ़ गया है। विपक्ष की तरफ से जमकर निशाना साधा जा रहा है। इसी क्रम में आज इंडिया गठबंधन के नेता कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गाजियाबाद में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री असली मुद्दों की बात नहीं करते। लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर हमला बोला।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि, भाजपा की हर बात झूठी निकली उनके वादे झूठे निकले, ना किसान की आय दोगुनी हुई ना नौजवानों को रोजगार मिला। विकास के जो सपने दिखाए थे वे भी अधूरे हैं। इनका जो नैतिकता का बुलबुला था वे भी टूट गया। चुनावी बॉन्ड ने इनका बैंड बजा दिया। भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। ना केवल भ्रष्टाचारियों को ले रहे हैं, बल्कि भ्रष्टाचारियों ने जो कमाया है उसको भी अपने साथ रख रहे हैं…जो डबल इंजन का दावा करते रहे उनकी होर्डिंग देखिए, अब डबल नहीं अकेले दिखाई देते हैं।

 

पढ़ें :- US में 50 साल बाद खुलेगी नई ऑयल रिफाइनरी, भारत की रिलायंस इंस्ट्रीज करेगी निवेश
Advertisement