नई दिल्ली। नीट परीक्षा लीक को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का रूप ले चुका है। सरकार अब बैकफुट में नजर आ रही है। वहीं, विपक्ष एक भी मौका छोड़ना नहीं चाहती इसी को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लगातार दूसरे दिन प्रेस कान्फ्रेंस की।
पढ़ें :- बिहार बंद: पटना में पथराव के बाद लाठीचार्ज हुआ, तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिया गया, राज्यभर में 70 हजार जवानों की तैनाती
नीट पेपर लीक मुद्दे पर शनिवार को राहुल ने कांन्फ्रेंस कहा ‘सरकार अगर ये सोच रहीं है कि, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रालय बदल दिया जाए, तो हम ऐसा होने नहीं देंगे’। उन्हें पद से हटना ही होगा। आगे राहुल ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी को युवाओं से माफी मांगनी ही होगी। वे भारत के अतीत हैं और अतीत कभी भविष्य से लड़ नहीं सकता।’ इस मौके में राहुल के साथ प्रदर्शन में मौजूद रहे कुछ छात्र भी नजर आएं।
धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं: राहुल गांधी
शुक्रवार यानी 24 जुलाई को भी राहुल गांधी ने नीट परीक्षा लीक को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। तब उन्होंने कहा था- ‘धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं। वे हमारे एजुकेशन सिस्टम के ध्वस्त होने का प्रतीक हैं। उन्हें जाना ही होगा। उन्हीं की वजह से हजारों लोग सड़कों पर हैं।’ कॉन्फ्रेंस में राहुल अपने साथ 19 वर्षीय एक छात्र साथ लेकर आए थे जो, प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए थे। उन्होंने छात्र की आंख, पीठ, छाती में लगे घावों को दिखया और कहा कि ‘मैं यह बताना चाहता हूं कि यहां खड़ा मेरा भाई उस समय पैलेट गन से घायल हो गया था, जब वह तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहा था।’
कौन है घायल हुआ छात्र ? उनकी रोशनी लौटने की संभावना मात्र 1 प्रतिशत बची है
पढ़ें :- Video-पिता असम सरकार में मंत्री, Gen-Z बेटी उतरी NEET विरोध में, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के बीच वीडियो वायरल
प्रोटेस्ट के दौरान घायल हुआ छात्र साहिल
राहुल गांधी ने जिस छात्र की चोंटें पूरे देश को दिखाई उनका नाम साहिल लोचाब है, 19 वर्षीय साहिल दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के छात्र हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाले साहिल 20 जुलाई को सीजेपी यानी की कॉकरोज जनता पार्टी के संसद कूच के आह्वान पर जंतर-मंतर पर मौजूद थे। प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की पैलेट गन से इनकी दाहिनी आंख पर चोट आई। रिपोर्ट के अनुसार परिवारजनों ने बताया AIIMS के जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में सर्जरी हुई है। डॉक्टरों ने बताया आंख की पुतली को गंभीर नुकसान पहुंचने के कारण आंख की रोशनी लौटने की संभावना मात्र 1% है।