Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rahul Gandhi in London: भाजपा और आरएसएस पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा-चारों तरफ छिड़क रखा है ‘केरोसिन’

Rahul Gandhi in London: भाजपा और आरएसएस पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा-चारों तरफ छिड़क रखा है ‘केरोसिन’

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rahul Gandhi in London: कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शामिल हुए। शुक्रवार को उन्होंने एक साक्षात्कार भी दिया, जिसमें उन्होंने भाजपा (BJP) और आरएसएस (RSS) पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस (Congress) के हार की वजह भी बताई। साथ ही कहा कि भारत की स्थिति अच्छी नहीं है।

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव

भाजपा ने पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया है। आपको एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुश्किल में पड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि यह विपक्ष, कांग्रेस की भी जिम्मेदारी है जो लोग, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाती है। उन्होंने कहा कि हमें इस तापमान को ठंडा करने की जरूरत है।

अगर ये तापमान कम नहीं हुआ तो चीजें बिगड़ सकती हैं। इसके साथ ही उनसे सवाल पूछा गया कि आखिरी चुनाव में भाजपा क्यों जीत रही है। इस सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि ध्रुवीकरण और मीडिया का कुल प्रभुत्व ने भाजपा को फायदा पहुंचाया है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि हमें और अधिक आक्रामक रूप से उन 60-70% लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं और हमें इसे एक साथ करने की जरूरत है। इस दौरान राहुल गांधी ने लद्दाख और डोकलाम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों जगहों पर चीन की सेना भारत की सीमा के अंदर बैठ गई है।

चीन अगर वहां निर्माण कर रहा है तो किसी तैयारी के लिए कर रहा है लेकिन सरकार इस पर बात नहीं करती। मुझे चिंता है क्योंकि मैं यूक्रेन जैसी स्थिति देख रहा हूं। राहुल ने दावा किया कि एक निजी बातचीत में विदेश मंत्री जयशंकर ने भी उनके नजरिए को महत्वपूर्ण बताया।

 

पढ़ें :- प्रज्वल रेवन्ना को लेकर तेजस्वी यादव का भाजपा पर निशाना, कहा-ये कोई मामूली घटना नहीं
Advertisement