Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी, बोले-हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी ने आज फिर एक युवा की ली जान, यह हादसा नहीं, हत्या है

राहुल गांधी, बोले-हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी ने आज फिर एक युवा की ली जान, यह हादसा नहीं, हत्या है

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के जनकपुरी में एक गड्ढे में गिरने से एक निजी बैंक मेंं कार्यरत युवक कमल की मौत हो गई है। यह गड्ढे जल बोर्ड द्वारा खोदे गए थे। अब इस मामले पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई।

पढ़ें :- कांग्रेस से परेशान होकर लोगों ने मोदी जी की सरकार बनाई लेकिन इन्होंने कुछ नहीं सुधरा बल्कि और भी ज़्यादा बर्बाद कर दिया: केजरीवाल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पोस्ट में लिखा, कि हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई। एक बेटा, एक सपना, मां-बाप की पूरी दुनिया सब कुछ एक झटके में उजाड़ दिया गया। यह हादसा नहीं, हत्या है, और हत्यारी है जवाबदेही से भागती सत्ता। असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है। क्योंकि यहां न इस्तीफा होता है, न सजा मिलती है, न किसी की अंतरात्मा जागती है। इंदौर का जहरीला पानी, नोएडा में युवराज की जान लेने वाली सड़क, गिरते पुल, टकराती ट्रेनें, दम घोंटता प्रदूषण… कोई जवाबदेही नहीं है, और जब तक जवाबदेही नहीं होगी, तब तक कोई न कोई लालच की महामारी का अगला शिकार बनता रहेगा।

जानें क्या है पूरा मामला?

पढ़ें :- पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, कहा- कांग्रेस सरकार का राज करप्शन और क्राइम से भरा हुआ है

कमल गुरुवार की रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहा था। वह रोहिणी स्थित एक निजी बैंक की ब्रांच में कार्यरत था। जब वह लौट रहा था तब अचानक जनकपुरी के पास सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढे ने उसकी जिंदगी छीन ली। परिवार का आरोप है कि अगर सड़क पर सुरक्षा इंतजाम होते तो यह हादसा टल सकता था। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हमको इस इलाके में उसकी आखिरी लोकेशन बताई, लेकिन उसे ढूंढने में मदद नहीं की। हम उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। यह घोर लापरवाही है। मेरा भाई पागल नहीं था कि वह जानबूझकर गड्ढे में गाड़ी गिरा दे।

Advertisement