Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी, बोले- मोदी सरकार ने देश में बनाईं दो व्यवस्था, किसान 50 हज़ार न चुकाए तो ज़मीन नीलाम, ‘मित्रों’ के लिए बैंक से कितना भी पैसा लो, जो मर्जी चुकाओ

राहुल गांधी, बोले- मोदी सरकार ने देश में बनाईं दो व्यवस्था, किसान 50 हज़ार न चुकाए तो ज़मीन नीलाम, ‘मित्रों’ के लिए बैंक से कितना भी पैसा लो, जो मर्जी चुकाओ

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमला जारी है। एक्स पोस्ट पर NCLT की व्याख्या करते हुए लिखा कि “नेता-कंपनी लूट ट्रिब्यूनल”। उन्होंने कहा कि यदि देश का किसान 50 हज़ार न कर्ज न चुकाए तो ज़मीन नीलाम हो जाती है। ​देश का वेतनभोगी कमर्चारी (Salaried) एक EMI न भर पाएं तो घर पर बैंक के गुंडे पहुंच जाते हैं। यहां देश के गरीब छात्रों को तो शिक्षा तक के लिए लोन नहीं मिलता।

पढ़ें :- कंगना रनौत का बेबाक बयान, बोलीं- वह बीजेपी की 'कठपुतली' नहीं हैं, मेरी पहचान दो साल के राजनीतिक सफर के बजाय उनके 20 साल के एक्टिंग करियर से है

मगर, चुनिंदा “मित्रों” के लिए बैंक का पैसा निजी संपत्ति है कितना भी निकालो, जो मर्ज़ी चुकाओ। मोदी सरकार ने देश में दो व्यवस्थाएं बना रखी हैं एक चंद अरबपतियों के लिए, दूसरी बाक़ी सबके लिए।

कांग्रेस पार्टी ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मित्रों’ को ‘लूट की खुली छूट’ दे रखी है। अब देखिए ना- मोदी के चहेते और BJP के पूर्व सांसद सुभाष चंद्रा पर 22,006 करोड़ रुपए का भारी-भरकम कर्ज था। जिसे सिर्फ 6.5 करोड़ रुपए लेकर रफा-दफा कर दिया गया। यानी कि अगर आप मोदी के दोस्त हैं तो 22,006 करोड़ रुपए का कर्ज, सिर्फ 6 करोड़ रुपए देकर फ्री हो सकते हैं। ऐसे में अब किसान और आम नागरिक नरेंद्र मोदी से पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें भी इस स्कीम का फायदा मिलेगा?

Advertisement