बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Bollywood actress and BJP MP Kangana Ranaut) ने कृति सेनन (Kriti Sanon) के रक्षाबंधन विज्ञापन (Raksha Bandhan Advertisement) पर दिए बयान से यू-टर्न मार लिया है। 'डीकोड लाइव' शो में कंगना ने कहा कि कृति को जो मन करें, वह पहन सकती हैं और उन्हें कोई नहीं रोक रहा है।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Bollywood actress and BJP MP Kangana Ranaut) ने कृति सेनन (Kriti Sanon) के रक्षाबंधन विज्ञापन (Raksha Bandhan Advertisement) पर दिए बयान से यू-टर्न मार लिया है। ‘डीकोड लाइव’ शो में कंगना ने कहा कि कृति को जो मन करें, वह पहन सकती हैं और उन्हें कोई नहीं रोक रहा है।
इंटरव्यू में जब कंगना से कृति सेनन (Kriti Sanon) के कपड़ों पर दिए गए उनके पुराने बयान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा,कि जिस तरह की फिल्मों में हम उन्हें देखते हैं, उन्हें कौन रोक रहा है कुछ पहनने से? किसने उन्हें रोका है, किसको क्या पड़ी है? इसके साथ ही कंगना ने कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर कोई भी महिला अपनी पसंद के कपड़े पहन सकती है।
‘बिकिनी’ वाले कमेंट से शुरू हुआ था विवाद
इससे पहले कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिना नाम लिए कृति सेनन (Kriti Sanon) पर निशाना साधा था। कंगना ने लिखा था कि आज महिलाओं के पास पहनने के लिए हर तरह के कपड़ों के विकल्प मौजूद हैं, ऐसे में रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधते समय इस तरह के कपड़े क्यों चुने गए।
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि महिला होने के लिए यह शानदार समय है। हमारी अलमारियां कई तरह के कपड़ों से भरी हैं और आज की महिला ग्लोबल महिला है। कॉकटेल ड्रेस से लहंगा चोली, जींस से साड़ी और बिकिनी से सलवार-कमीज तक, आज हमारे पास कपड़ों के इतने विकल्प हैं। फिर आप अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? आपके पास स्टाइलिंग के इतने विकल्प कहां गए? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है।
ज्वेलरी ब्रांड ने विज्ञापन वापस लिया
सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ने के बाद जीवा ज्वेलरी ब्रांड ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर विज्ञापन वापस ले लिया। कंपनी ने लिखा कि उनका इरादा भारतीय संस्कृति और त्योहारों का सम्मान करना है। कंपनी का मकसद त्योहार की खुशियों में पालतू जानवरों को भी शामिल करना था। अगर इस विज्ञापन से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो कंपनी को इसका दुख है और सम्मान के तौर पर इसे सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया जा रहा है।
एड में पहनावे और पेट डॉग की वजह से विवाद
यह पूरा विवाद जीवा ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन एड के बाद शुरू हुआ था। इसमें कृति इंडो-वेस्टर्न ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज में नजर आई थीं। वीडियो में वे भाई के अलावा पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती दिखी थीं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति का अपमान बताते हुए एक्ट्रेस के कपड़ों को लेकर नाराजगी जताई थी और शिकायत दर्ज करने की मांग की थी।
कुछ यूजर्स ने इस एडवर्टाइजमेंट को हिंदू धर्म और त्योहारों के प्रति असंवेदनशील करार दिया। एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के गलत चित्रण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए।