1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Nepal flash floods : नेपाल बाढ़ में फंसीं एक्ट्रेस विनर मानसी पारेख , खराज मुखर्जी और रजताभ दत्ता,जानें किस हाल में हैं सभी

Nepal flash floods : नेपाल बाढ़ में फंसीं एक्ट्रेस विनर मानसी पारेख , खराज मुखर्जी और रजताभ दत्ता,जानें किस हाल में हैं सभी

नेपाल में अचानक आई फ्लैश फ्लड से वहां भारीतबाही हुयी है।कैलाश-मानसरोवर यात्रा के दौरान तिब्बत के ग्यिरोंग इलाके में अचानक आई फ्लैश फ्लड ने श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दीं। बंगाली एक्टर खराज मुखर्जी और उनकी पत्नी प्रतिभा और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता मानसी पारेख नेपाल में आई भयानक बाढ़ के कारण वहां फंस गए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nepal flash floods :  नेपाल में अचानक आई फ्लैश फ्लड से वहां भारीतबाही हुयी है।कैलाश-मानसरोवर यात्रा के दौरान तिब्बत के ग्यिरोंग इलाके में अचानक आई फ्लैश फ्लड ने श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दीं। बंगाली एक्टर खराज मुखर्जी और उनकी पत्नी प्रतिभा और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता मानसी पारेख नेपाल में आई भयानक बाढ़ के कारण वहां फंस गए हैं। मानसी पारेख ने बाढ़ की तबाही का वीडियो साझा करते हुए प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की अपील की।

पढ़ें :- कंगना रनौत का बेबाक बयान, बोलीं- मेरी पहचान दो साल के राजनीतिक सफर के बजाय उनके 20 साल के एक्टिंग करियर से है

वहीं खराज के परिवार ने कन्फर्म किया है कि दोनों सुरक्षित हैं। खराज 20 अगस्त को अपनी पत्नी और एक बांग्लादेशी फिल्म की प्रोडक्शन टीम के साथ नेपाल गए थे। इस ग्रुप में परिवार के सदस्य और दोस्त भी शामिल थे। मुश्किल हालात के बावजूद, खराज अपने परिवार के संपर्क में हैं। दूसरी तरफ हादसे के वक्त मानसी पारेख वहीं थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपडेट दिया है।

मानसी पारेख ने अपने फैंस को राहत की खबर दी है। उन्होंने बताया कि वह सुरक्षित हैं और चीन के एक होटल में सद्गुरु के साथ ठहरी हुई हैं। हालांकि, उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए लोगों से प्रार्थना करने की अपील की है।

दूसी तरफ खराज के ग्रुप को काठमांडू से हवाई मार्ग से लौटना था। हालांकि, बिगड़ते हालात के कारण हवाई यात्रा करना मुश्किल हो गया है। अब वे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तक सड़क मार्ग से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं।

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 177 हो गई है, जबकि अधिकारी लापता हजारों लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, लापता लोगों में लगभग 300 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- मोदी सरकार ने देश में बनाईं दो व्यवस्था, किसान 50 हज़ार न चुकाए तो ज़मीन नीलाम, 'मित्रों' के लिए बैंक से कितना भी पैसा लो, जो मर्जी चुकाओ

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...