नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने मेहनकश वर्ग से अपना मुंह मोड़ लिया है। इसके कारण हम सबकी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम मिलकर उन्हें न्याय और हक़ दिलाने के लिए मज़बूती से आवाज़ उठाएं। इसी सोच के साथ हम #WhiteTshirtMovement की शुरुआत कर रहे हैं।
पढ़ें :- आज चांद नहीं दिखा,भारत में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर : मौलाना फिरंगी महली
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, आज मोदी सरकार ने ग़रीब और मेहनतकश वर्ग से अपना मुंह मोड़ लिया है और उन्हें पूरी तरह से उनके हाल पर छोड़ दिया है। सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ़ गिने चुने पूंजीपतियों को ही और समृद्ध करने पर है।
आज मोदी सरकार ने ग़रीब और मेहनतकश वर्ग से अपना मुंह मोड़ लिया है और उन्हें पूरी तरह से उनके हाल पर छोड़ दिया है। सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ़ गिने चुने पूंजीपतियों को ही और समृद्ध करने पर है।
इस वजह से असमानता लगातार बढ़ती जा रही है और खून-पसीने से देश को सींचने वाले श्रमिकों की… pic.twitter.com/RNMcOuAfYF
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 19, 2025
पढ़ें :- आजादी के 78 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, मोदी जी ने वो कर दिखाया जो उनसे पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं कर पाया : सुप्रिया श्रीनेत
इस वजह से असमानता लगातार बढ़ती जा रही है और खून-पसीने से देश को सींचने वाले श्रमिकों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। वे तरह-तरह के अन्याय और अत्याचार झेलने को मजबूर हैं। ऐसे में हम सबकी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम मिलकर उन्हें न्याय और हक़ दिलाने के लिए मज़बूती से आवाज़ उठाएं। इसी सोच के साथ हम #WhiteTshirtMovement की शुरुआत कर रहे हैं।
उन्होंने आगे लिखा, मैं अपने युवा और मेहनतकश वर्ग के साथियों से अपील करता हूं कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। इस अभियान से जुड़ने और इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इस लिंक पर विजिट करें -https://whitetshirt.in/home/hin…या इस नंबर पर 9999812024 मिस्ड कॉल करें।