Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में चल रहा है। कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी थानेसर, कुरूक्षेत्र में जनता को सम्बोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, मैंने संसद में महाभारत से जुड़ा एक भाषण दिया था। महाभारत में कौरवों ने अभिमन्यु को चक्रव्यूह में घेरकर मार दिया था। इस चक्रव्यूह को ‘पद्म’ भी कहते हैं। क्योंकि इस चक्रव्यूह का आकार ‘कमल’ की तरह होता है और इसे 6 लोग चलाते हैं। ये अजीब सी बात है-आज BJP का चिन्ह भी कमल की तरह है और उसे भी 6 लोग चला रहे हैं।
पढ़ें :- दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे लिस्ट से हटाया , AAP का तीखा हमला, कहा - बीजेपी के असली संस्कार सामने आए, ये ना सनातनी, ना देश भक्त…
'नरेंद्र मोदी के भगवान अडानी हैं।'
अडानी जो कहते हैं, नरेंद्र मोदी वो करते हैं।
अडानी कहते हैं-
• मुंबई का एयरपोर्ट चाहिए
• हिमाचल प्रदेश में सेब का बिजनेस चाहिए
• कश्मीर में सेब-अखरोट का बिजनेस चाहिए
• किसानों की हजारों एकड़ जमीन चाहिएपढ़ें :- होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकानें, शौकीन जमकर छलका सकेंगे जाम
नरेंद्र मोदी उन्हें वो सब दे देते… pic.twitter.com/34BMHGyN24
— Congress (@INCIndia) September 30, 2024
उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी के भगवान अडानी हैं।’अडानी जो कहते हैं, नरेंद्र मोदी वो करते हैं। अडानी कहते हैं-मुंबई का एयरपोर्ट चाहिए, हिमाचल प्रदेश में सेब का बिजनेस चाहिए, कश्मीर में सेब-अखरोट का बिजनेस चाहिए, किसानों की हजारों एकड़ जमीन चाहिए…नरेंद्र मोदी उन्हें वो सब दे देते हैं। राहुल गांधी ने कहा, भूमि अधिग्रहण मनरेगा और भोजन का अधिकार…ये कांग्रेस के काम हैं। इन कामों से जनता को फायदा हुआ। हमारा लक्ष्य है कि अगर अरबपतियों का कर्ज माफ हो तो किसानों, मजदूरों और गरीबों का भी कर्ज माफ होना चाहिए।
हम चाहते हैं जैसे अडानी-अंबानी के बैंक अकाउंट में खटा-खट पैसा जा रहा है। इसी तरह आपके बैंक अकाउंट में भी खटा-खट पैसे आएं। हमें ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहिए, जहां 25 लोग मौज करें, हजारों करोड़ की शादी करें और किसान-मजदूर भूखे मर जाएं। इसे बदलने के लिए हमें नरेंद्र मोदी और BJP के चक्रव्यूह को तोड़ना है।
पढ़ें :- Israel-Iran War: इजरायल ने किया दावा तहरान में हुए हमले मारे गए ईरान के नए रक्षा मंत्री माजिद