Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar Politics: राहुल-तेजस्वी को मिला अखिलेश यादव का साथ, सारण की Voter Adhikar Yatra में हुए शामिल

Bihar Politics: राहुल-तेजस्वी को मिला अखिलेश यादव का साथ, सारण की Voter Adhikar Yatra में हुए शामिल

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

काँग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा  इस टाइम बिहार में जारी है। इसी दौरान यात्रा के 14वें दिन शनिवार यानि आज  राहुल गांधी सारण जिले के एकमा पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव,आरजेडी नेता  तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।राहुल और तेजस्वी की वोट अधिकार यात्रा  को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं बड़े जोरों शोरों से हो रही हैं। सबसे बड़ी बात तो ये है की एकमा जिसे महान चिंतक और लेखक राहुल सांकृत्यायन की कर्मभूमि माना जाता है, उस ऐतिहासिक धरती पर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव खुले जीप पर सवार होकर सड़कों पर उतरे।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है

बता दें की दोनों नेताओं ने जनता का बड़े ही प्यार से अभिवादन किया। राहुल गांधी इस दौरान सफेद टी-शर्ट और गले में सफेद गमछा डाले हुए नजर आए, जबकि अखिलेश यादव पारंपरिक कुर्ते-पाजामे में दिखे।इस रोड शो के दौरान लाखों की भीड़ दिखी सड़कों पर उमड़ पड़ी। समर्थक ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच अपने नेताओं का स्वागत करते दिखे।जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। भीड़ में शामिल युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार में कांग्रेस,राजद और सपा नेताओं का यह साझा मंच आने वाले चुनाव में विपक्षी गठबंधन की रणनीति का अहम हिस्सा है।राहुल सांकृत्यायन की स्मृतियों से जुड़े एकमा में राहुल-अखिलेश की मौजूदगी को विपक्ष अपने जनाधार को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देख रहा है। वोटर अधिकार यात्रा का यह चरण सारण की धरती पर विपक्षी एकजुटता और जनसमर्थन का जीवंत प्रदर्शन बन गया।

पढ़ें :- राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट, लिखा- अपने गुरु और वरिष्ठों के सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें

 

Advertisement