Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पोजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पोजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

By संतोष सिंह 
Updated Date

जयपुर। कोरोना का कहर देश के हर राज्य में पसरता जा रहा है। कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस खौफनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पोजिटिव हो गये हैं। यह जानकारी खुद श्री गहलोत ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने कहा कि कोविड टेस्ट करवाने पर गुरुवार को उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, हालांकि उन्हें किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और वह ठीक महसूस कर रहे हैं। श्री गहलोत ने कहा कि वह कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखेंगे। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।

पढ़ें :- कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद BJP में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, लगाए थे पार्टी पर गंभीर आरोप

इनमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आदि शामिल हैं। इस लिस्ट में अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम भी जुड़ गया है। वह भी संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। बता दें कि एक दिन पहले ही अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना संक्रमित हो गई थीं, जिसके बाद मुख्यमंत्री होम आइसोलेशन में चले गए थे।

पढ़ें :- खड़गे का EC पर बड़ा अटैक,'वोटिंग आंकड़ा जारी करने में इतनी देरी क्यूं, क्या यह अंतिम परिणामों में गड़बडी करने का प्रयास तो नहीं है?
Advertisement