Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Rajasthan : मॉडल ने छठी मंजिल से लगाई छलांग, ‘पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना’

Rajasthan : मॉडल ने छठी मंजिल से लगाई छलांग, ‘पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना’

By संतोष सिंह 
Updated Date

राजस्थान। राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर में मॉडल गुनगुन उपाध्याय (Model Gungun Upadhyay) ने रातानाडा के होटल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी है। सुसाइड (Suicide) करने से पहले उसने अपने पिता को फोन कर उन्हें इसकी जानकारी दी है। हालांकि, नीचे गिरने के बाद गुनगुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

डॉक्टरों ने बताया कि बहुत ऊंचाई से गिरने के कारण गुनगुन की पसलियों व पैर में फैक्चर आया है। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि गुनगुन शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आईं थीं। वह यहां के रातानाडा के होटल में रुकी थी। रविवार को उन्होंने अपने पिता को फोन किया। इसके बाद कहा कि ‘पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना’। इसके बाद पिता गणेश उपाध्याय ने पुलिस से संपर्क किया।

एसीपी देरावर सिंह ने फोन नंबर के आधार पर गुनगुन की लोकेशन ट्रैस की और घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, तब तक गुनगुन छठी मंजिल से छलांग लगा चुकी थी। पुलिस ने बताया कि मॉडल को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि गुनगुन का काफी खून बह चुका है, इसलिए फिलहाल वह बात करने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही उसे होश आएगा, पूछताछ की जाएगी। हालांकि, अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि गुनगुन के पिता गणेश उपाध्याय जोधपुर में ही मंडी व्यवसायी हैं। फिलहाल, उनसे गुनगुन के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Advertisement