Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rajasthan News: क्रूरता से युवक का कत्ल, एक बार नहीं 8 पर चढ़ाया ट्रैक्टर, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

Rajasthan News: क्रूरता से युवक का कत्ल, एक बार नहीं 8 पर चढ़ाया ट्रैक्टर, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर में एक रूह कंपा देने वाली घटना हुई है। यहां के बयाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की ट्रैक्टर से कूचलकर क्रूरता से हत्या कर दी गयी। हत्यारे ने जमीन पर पड़े व्यक्ति पर आठ बार आगे-पीछे करके ट्रैक्टर के पहिए चढ़ाए। ये दर्दनाक घटना देखकर हर किसी के होश उड़ गए। वहीं, इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया है। इसको देखते हुए वहां पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, मृतक का नाम निरपत गुर्जर पुत्र अतर सिंह है।

पढ़ें :- बाल विवाह होने पर ग्राम प्रधान होंगे जिम्मेदार, जनहित याचिका पर हाई कोर्ट का आया बड़ा फैसला

बताया जा रहा है कि, अड्डा गांव के बहादुर गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर बुधवार करीब आठ बजे दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के ​बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला और पथराव कर दिया। बताया जा रहा है कि, फायरिंग भी की गयी। इसमें दोनों पक्षों की महिलाएं भी शामिल थीं।

वहीं, झगड़े के दौरान निरपत नाम का युवक जमीन पर गिर गया। इसी दौरान बहादुर पक्ष के एक युवक ने निरपत पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। आसपास के लोगों को रोकने के बाद भी वह नहीं रूका और ट्रैक्टर को आगे पीछे करके युवक के ऊपर आठ बार चढ़ा दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : राजस्थान कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची 27-28 फरवरी को हो सकती है जारी, ये हैं दावेदार
Advertisement