Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. राजस्थान रॉयल्स को लगा तगड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ दिग्गज खिलाड़ी, श्रीलंका के ऑलराउंडर शनाका को टीम में मिली जगह

राजस्थान रॉयल्स को लगा तगड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ दिग्गज खिलाड़ी, श्रीलंका के ऑलराउंडर शनाका को टीम में मिली जगह

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए चोटिल सैम करन की जगह लेंगे। शनाका ने पाकिस्तान सुपर लीग फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स को इस बदलाव के बारे में बता दिया है। इस बदलाव से जुड़ी औपचारिकताएं अभी पूरी की जा रही हैं। सैम करन चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए एक बड़े प्री-ऑक्शन ट्रेड का हिस्सा थे। इस डील में सीएसके ने संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ा, जबकि राजस्थन ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को टीम में शामिल किया। सैम करन ग्रोइन की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। राजस्थान रॉयल्स अपने IPL अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से करेगी। वहीं चार अप्रैल को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी, फिर सात अप्रैल को मुंबई इंडियंस का सामना करेगी और उसके बाद 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मुकाबला करेगी।

पढ़ें :- दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर फैली अफवाह, खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर डाला हसने वाला इमोजी

शनाका इससे पहले IPL के 2023 सीज़न में गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं, जहां उन्होंने तीन मैच खेले थे। तीन पारियों में उन्होंने 26 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए शनाका ने 131 T20I मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 1,912 रन बनाए हैं। इन मैचों में उन्होंने 46 विकेट भी लिए हैं। शनाका ने हाल ही में भारत और श्रीलंका में हुए ICC पुरुष T20 विश्व कप में श्रीलंका की कप्तानी भी की थी। उनकी मौजूदा फॉर्म भी काफी अच्छी है। उन्होंने ओमान के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक बनाया था और उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 31 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए थे। गौरतलब है कि शनाका हाल के दिनों में PSL टीम छोड़कर IPL फ्रेंचाइजी में शामिल होने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ब्लेसिंग मुजरबानी ने भी इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ अपना करार खत्म कर दिया था। जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनसे मुस्तफिजुर रहमान की जगह लेने के लिए संपर्क किया था। मुस्तफिजुर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देशों पर पहले ही रिलीज़ कर दिया गया था।

Advertisement