गोंडा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई बेलसर का वार्षिक निर्वाचन एवं अधिवेशन कार्यक्रम ब्लॉक सभागार बेलसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय संगठन सचिव अर्जुन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी की उपस्थिति में ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन कराया गया। निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार सिंह, मंत्री पद पर श्याम नारायण पाण्डेय व कोषाध्यक्ष पद पर राधेलाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
पढ़ें :- लखनऊ: बाएं की जगह दाहिने घुटने की सर्जरी कर दी गई, बुजुर्ग महिला अब दोनो पैर से नहीं चल पा रही, डॉक्टर ने विरोध करने में धमकाया
शिक्षक राष्ट्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास की महत्वपूर्ण कड़ी : विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी ने शिक्षकों के हित में शिक्षा एवं संगठन दोनों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई बेलसर का वार्षिक निर्वाचन एवं अधिवेशन कार्यक्रम ब्लॉक सभागार बेलसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय संगठन सचिव अर्जुन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी की उपस्थिति में ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन कराया गया। pic.twitter.com/UWGUqxJCxI
— santosh singh (@SantoshGaharwar) September 23, 2026
पढ़ें :- लखनऊ में ग्रीन गैस के नाम पर साइबर ठगी का जाल, एक महीने में 5 करोड़ की ठगी: बुजुर्ग के खाते से 6 लाख पार
कार्यक्रम में चुनाव पर्यवेक्षक विपिन कुमार सिंह एवं चुनाव अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। इसके बाद विधायक ने सेवानिवृत शिक्षकों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम मे जिला मंत्री उमा शंकर सिंह, तरबगंज ब्लाक अध्यक्ष बलवंत सिंह, विजय कुमार चौहान, परमानन्द पाठक, मुलुकराज सिंह, कृष्ण पाल सिंह, राम गोपाल सिंह, के एम सिंह, नरेन्द्र सिंह, विनय सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश कुमार, सद्दाम हुसैन, पद्म भूषण सिंह, इंद्रदेव शुक्ला, ममता सिंह, आशीष चौरसिया, मनीष कुमार सिंह, सुधांशु यादव, प्रिंस कुमार सिंह, सूर्यभान, रणविजय सिंह उपस्थित रहे।