Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: बॉलीवुड फेमस एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया और अब फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.
पढ़ें :- राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान ने ली राहत की सांस, नहीं जाएंगे जेल, केस में आया बड़ा ट्विस्ट
राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं. दोनों ही कलाकार अलग अलग इवेंट में हिस्सा लेकर फैंस से मिल रहे हैं और अपने फिल्म को देखने के बात कर रहे हैं. बीती रात भी तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव एक इवेंट में पहुंचे. यहां पर दोनों ने जमकर मस्ती की.
इस प्रमोशनल इवेंट से ढेर सारे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दोनों एक्टर डांस करते दिख रहे हैं तो राजकुमार राव मेहंदी भी लगा रहे हैं. दरअसल, तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के कुछ वीडियोज विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं.
ये वीडियो बीते दिन हुए फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के हैं, जिसमें तृप्ति और राजकुमार रंग जमाते नजर आ रहे हैं. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी जमकर डांस कर रहे हैं. कल का इवेंट पूरा फेस्टिवल वाइब को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इवेंट में ढोल, मेहंदी और डांस सब कुछ था.
पढ़ें :- सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के पक्ष में उतरे, कहा- डॉलर ऊपर नीचे होने से कोई फर्क नहीं पड़ता
पहले वीडियो में तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव जमकर भांगड़ा करते दिखे हैं. इस दौरान दोनों ही एक्टर के आसपास सभी फैंस डांस कर रहे हैं. वहीं, दूसरे वीडियो में राजकुमार राव वहां मौजूद लड़कियों के हाथ में मेहंदी लगाते हैं. एक्टर इस मौके पर तृप्ति के हाथ पर भी मेहंदी लगाते हैं. इन वीडियोज को देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं. कुछ फैंस हंस रहे हैं, तो कुछ दोनों की जोड़ी को बेस्ट बता रहे हैं.