Rajya Sabha Elections Complete Results : भारत के 10 राज्यों की 37 सीटों राज्यसभा सीटों को भरने के लिए सोमवार को द्विवार्षिक चुनाव आयोजित किए गए। मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चला, जबकि वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होनी थी। जहां सात राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में 26 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों के लिए वोटिंग की जरूरत पड़ी। इस दौरान क्रॉस वोटिंग में भी देखने को मिली।
पढ़ें :- चिराग पासवान या निशांत कुमार कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री, दोनों दलों के विधायक ने रखी अपनी मांग
राज्यसभा की 37 सीटों पर आए नतीजों में एनडीए का पलड़ा भारी दिखा। जिसमें भाजपा ने अकेले 13 सीटों पर कब्जा किया। कांग्रेस और टीएमसी के खाते में चार-चार सीटें आयी हैं।बिहार में राज्यसभा चुनावों के दौरान सबसे ज़्यादा बारीकी से देखे गए मुक़ाबलों में से एक देखने को मिला, जिसमें पांच सीटें दाँव पर थीं। यहां के एनडीए के कई प्रमुख नेताओं ने जीत हासिल की, जिनमें नीतीश कुमार, राम नाथ ठाकुर, नितिन नवीन और शिवेश कुमार शामिल हैं। आइये राज्यसभा 37 सीटों पर हुए चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट देख लेते हैं-
राज्यसभा की 37 सीट पर चुनाव के नतीजे
1- असम (3 राज्यसभा सीट)
जोगेन मोहन- भाजपा निर्विरोध
पढ़ें :- Rajya Sabha Elections 2026 : कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की, अभिषेक मनु सिंघवी सहित इन नामों का किया एलान
तेराश गोवाला- भाजपा निर्विरोध
प्रमोद बोरो- यूपीपीए निर्विरोध
2- बिहार (5 राज्यसभा सीट)
नीतीश कुमार- जेडीयू निर्विरोध
राम नाथ ठाकुर- जेडीयू निर्विरोध
पढ़ें :- बिहार में अब बनेगी नई सरकार, सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बोले- मैं जाना चाहता हूं राज्यसभा, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अटकलों को दिया विराम
नितिन नवीन- भाजपा निर्विरोध
शिवेश कुमार- भाजपा निर्विरोध
उपेंद्र कुशवाहा- आरएलएम मुकाबला
3- छत्तीसगढ़ (2 राज्यसभा सीट)
लक्ष्मी वर्मा- भाजपा निर्विरोध
फूलो देवी नेताम- भाजपा निर्विरोध
4- तमिलनाडु (6 राज्यसभा सीट)
तिरुची शिवा- DMK निर्विरोध
जे. कॉन्स्टैन्डाइन रविंद्रन- DMK निर्विरोध
एम. थंबी दुरई- AIADMK निर्विरोध
अंबुमणि रामदास- PMK निर्विरोध
क्रिस्टोफर मणिकम उर्फ एम. क्रिस्टोफर तिलक- कांग्रेस निर्विरोध
एल.के. सुधीश- DMDK निर्विरोध
5- पश्चिम बंगाल (5 राज्यसभा सीट)
बाबुल सुप्रियो- TMC निर्विरोध
राजीव कुमार- TMC निर्विरोध
मेनका गुरुस्वामी- TMC निर्विरोध
कोयल मलिक- TMC निर्विरोध
राहुल सिन्हा- भाजपा निर्विरोध
6- तेलंगाना (2 राज्यसभा सीट)
अभिषेक मनु सिंघवी- कांग्रेस निर्विरोध
वेम नरेंद्र रेड्डी- कांग्रेस निर्विरोध
7- महाराष्ट्र (7 राज्यसभा सीट)
विनोद तावड़े- भाजपा निर्विरोध
रामराव वडकुटे- भाजपा निर्विरोध
माया इवनाते- भाजपा निर्विरोध
रामदास अठावले- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (अठावले) निर्विरोध
ज्योति वाघमारे- शिवसेना निर्विरोध
पार्थ पवार- NCP निर्विरोध
शरद पवार- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) निर्विरोध
8- ओडिशा (5 राज्यसभा सीट)
मनमोहन सामल- भाजपा घोषित नहीं
सुजीत कुमार- भाजपा घोषित नहीं
दिलीप रे निर्दलीय- (भाजपा समर्थित) घोषित नहीं
संतृप्त मिश्रा- बीजेडी घोषित नहीं
9- हिमाचल प्रदेश (1 राज्यसभा सीट)
अनुराग शर्मा- कांग्रेस निर्विरोध
10- हरियाणा (2 राज्यसभा सीट)
संजय भाटिया- भाजपा घोषित नहीं
करमवीर सिंह बौद्ध- कांग्रेस घोषित नहीं