Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Raksha Bandhan 2023 : इस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार , कलावे का प्रयोग सबसे शुभ माना जाता है

Raksha Bandhan 2023 : इस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार , कलावे का प्रयोग सबसे शुभ माना जाता है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Raksha Bandhan 2023 : भाई-बहन के प्रेम के पर्व रक्षाबंधन पर्व हर भारतीय के घर मनाया जाता है।  परंपरानुसार इस त्यौहार में बहन भाई के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और भाई उनकी रक्षा का वचन देते है। सदियो से इस त्योहार को मनाया जा रहा है। बहनें रक्षाबंधन पर्व के दिन राखी का थाल सजाकर भाइयों के माथे पर चंदन और अक्षत का तिलक लगा कर  उनकी आरती उतारती  है। इसके बारे में अपने यहां अनेक पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। जिसमें इंद्र की पत्नी, राजा बलि से लेकर महाभारत काल में द्रौपदी और कृष्ण उसके पश्चात भी अनेक भी अनेक राजा और महाराजाओं की कहानियां हमारे इतिहास वर्णित है। हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

पढ़ें :- Bada Mangal Special: जब भक्त हनुमान से हार गए थे श्रीराम, फिर हुआ कुछ ऐसे कि...

हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक है। इसमें भद्रा सुबह 10 बजकर 58 मिनट से रात 09 बजकर 01 मिनट तक है।

रक्षाबंधन मुहूर्त : 30 अगस्त: रात 09:01 बजे के बाद से।
रक्षाबंधन मुहूर्त : 31 अगस्त: सूर्योदय काल से सुबह 07:05 बजे तक।

 रक्षा सूत्र बांधने का मंत्र
येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:
तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि, रक्षे माचल माचल:

पढ़ें :- Buddha Purnima 2024 :  बुद्ध जयंती इस दिन मनाई जाएगी, बुद्ध ने ज्ञान के प्रकाश से विश्व को रोशन किया
Advertisement