Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Ram Navami: भगवान राम के जन्मोसव के मौके पर लगाएं इन चीजों का भोग

Ram Navami: भगवान राम के जन्मोसव के मौके पर लगाएं इन चीजों का भोग

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज 17 अप्रैल को रामनवमी का पावन त्यौहार मनाया जा रहा है। राम नवमी के त्यौहार को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। इस दिन घर और मंदिरों में प्रभु की विधि पूर्वक पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान विष्णु ने भगवान श्री राम के रुप में अवतार लिया था।

पढ़ें :- Beauty Tip : गर्मियों में पसीना, गर्मी और धूप इन सबका हमारी त्वचा पर पड़ता है असर, जानें इसको कैसे रखें ठंडा और ग्लोइंग?

प्रभु राम राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर अवतरित हुए थे। इसलिए देशभर में अधिक उत्साह के साथ चैत्र माह में राम नवमी मनाई जाती है। भगवान राम के जन्मदिन के मौके पर आप इन चीजों का भोग लगा सकती हैं।

राम लला का सबसे प्रिय भोग है पंजीरी। राम नवमी के दिन श्रीराम को धनिए, घी, चीनी से बनी पंजीरी का भोग लगाएं। इसमें तुलसी दल जरुर डालें। मान्यता है मर्यादा पुरुषोत्तम जल्द प्रसन्न होते हैं और दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ती है।

भगवान राम को खीर बहुत पसंद है. चावल को देव अन्न कहा जाता है। राम नवमी पर खीर का भोग लगाने से देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है। संतान प्राप्ति की कामना पूरी होती है। पौराणिक कथा के अनुसार माता कौशल्या ने दिव्य प्रसाद के रूप में खीर खाई थी जिसके बाद राम जी का जन्म हुआ। ये भी मान्यता है कि जब राम जी का जन्म हुआ था तब खीर बनाई गई थी।

शास्त्रों में विष्णु भगवान की पूजा में पंचामृत का अत्यंत विशेष महत्व माना गया है। इसके बिना श्री हरि और उनके अवतारों की पूजा अधूरी मानी जाती है। राम नवमी पर दूध, दही, घी, शक्कर का पंचामृत बनाकर भोग लगाएं।

पढ़ें :- Sweet-Sour Kadhi : न इमली, न टमाटर, गर्मियों में बनाएं कच्चे आम की खट्टी-मीठी कढ़ी
Advertisement