Ram Temple Donation Scam : अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला की कार पुलिस ने जब्त कर ली है। इसके अलावा, सबूत और गहने भी बरामद किए गए हैं।
पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft : चंपत की डायरी में नृपेंद्र मिश्र से तीखे सवाल, चार दिनों में करीब 14 चैनलों से बात, फिर 23 जून के बाद अचानक भाषा क्यूं बदली?
दरअसल, अयोध्या पुलिस शुक्रवार को चढ़ावा चोरी के मास्टरमाइंड माने जा रहे आरोपी अविनाश शुक्ला को लेकर उसके पैतृक आवास प्रतापगढ़ के लिए रवानाहुई थी। एसओजी प्रभारी और मामले के विवेचक पुलिस टीम के साथ आरोपी को लेकर निकले हैं। पुलिस को विवेचना के लिए महज 13 घंटे की रिमांड मिली थी, जिसके दौरान अविनाश शुक्ला के चार पहिया वाहन की तलाश की जाएगी।
पुलिस का मानना था कि वाहन से मामले से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं और नकदी समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद हो सकते हैं। पुलिस पूरे मामले में साक्ष्य जुटाने और जांच को आगे बढ़ाने में जुटी हुई है। शक था कि अविनाश शुक्ला ने मोटी रकम ठिकाने लगाई है उसमें सोने-चांदी के जेवर भी शामिल हैं।
पुलिस ने रिकवरी मेमो में सर्वाधिक 20 लाख रुपये की नकदी व 1121 यूएस डालर की बरामदगी अविनाश शुक्ला के पास से दिखाई है और उसकी ही सबसे बड़ी भूमिका नजर आ रही है। अब तक की जांच में यह सामने आया है कि सर्वाधिक नकदी अविनाश ही चुराता रहा। कौशलपुरी में धनराशि के बंटवारे का आरोप लगता रहा है, वहां अविनाश भी अपने भाई अभिषेक के साथ रहता था। ऐसे में अविनाश को पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी बना सकती है।