Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ‘बांग्लादेश में मेरे सभी भाइयों-बहनों को रमज़ान की एडवांस मुबारकबाद…’ ममता बनर्जी ने तारिक रहमान की जीत पर दी बधाई

‘बांग्लादेश में मेरे सभी भाइयों-बहनों को रमज़ान की एडवांस मुबारकबाद…’ ममता बनर्जी ने तारिक रहमान की जीत पर दी बधाई

By Abhimanyu 
Updated Date

Mamata Banerjee congratulated Tarique Rahman : बांग्लादेश में नए प्रधानमंत्री के रूप में बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान की ताजपोशी की तैयारियां शुरू हो गयी है। 17 साल बाद स्वदेश लौटे पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे रहमान ने अपनी पार्टी को 20 साल सत्ता में वापसी करायी है। उनकी पार्टी ने बांग्लादेश संसदीय चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। जिसके बाद दुनिया भर के नेता बीएनपी नेता को बधाई दे रहे हैं। इस बीच, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने खास अंदाज में तारिक रहमान जीत की बधाई दी है।

पढ़ें :- PM मोदी ने तारिक रहमान से फोन पर की बात, भारत-बांग्लादेश के बीच रिश्ते सुधारने की बड़ी पहल

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बीएनपी की जीत के बाद बांग्लादेश के नागरिकों को एडवांस में रमजान की बधाई दी है। उन्होंने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ” बांग्लादेश में मेरे सभी भाइयों और बहनों, सभी लोगों को मेरी तरफ से दिल से बधाई, शुभोनंदन। उन सभी को मेरी तरफ से रमज़ान की एडवांस मुबारकबाद। इस बड़ी जीत के लिए, मेरे तारिक-भाई, उनकी पार्टी और सभी पार्टियों को मेरी तरफ से बधाई। दुआ है, आप सब ठीक और खुश रहें। दुआ है कि बांग्लादेश के साथ हमारे रिश्ते हमेशा अच्छे रहें।”

इससे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी तारिक रहमान की पार्टी को बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, “मैं बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनावों में बीएनपी को बड़ी जीत दिलाने के लिए मिस्टर तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूं। यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है। भारत एक डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा। मैं हमारे कई तरह के रिश्तों को मज़बूत करने और हमारे कॉमन डेवलपमेंट गोल्स को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतज़ार कर रहा हूं।”

खड़गे ने एक्स पोस्ट में लिखा, ” इंडियन नेशनल कांग्रेस की तरफ से, मैं बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनाव जीतने के लिए मिस्टर तारिक रहमान और BNP को बधाई देता हूं। भारत और बांग्लादेश के बीच इतिहास, भाषा, संस्कृति और कई दूसरी एक जैसी बातों के गहरे रिश्ते हैं। हमारे इलाके की स्थिरता और शांति के लिए सभी भारतीय हमेशा एक डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश का सपोर्ट करेंगे।”

Advertisement