Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Ramadan Special: रमजान के महीने में इफ्तारी या सहरी में करें सेवन फलों से बनी फ्रूट चाट

Ramadan Special: रमजान के महीने में इफ्तारी या सहरी में करें सेवन फलों से बनी फ्रूट चाट

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

रमजान और होली के त्यौहार पर अधिक तला भुना और मसालेदार खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता  है।ऐसे  में फलों को खाना सेहतमंद के लिए फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको पोषक तत्वों से भरपूर फ्रूट चाट बनाकर खा सकते है। तो चलिए फिर जानते है फ्रूट चाट बनाने का तरीका।

पढ़ें :- क्या मिडिल-ईस्ट में थमेगी जंग? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो सप्ताह का अस्थायी युद्धविराम किया एलान

फ्रूट चाट बनाने के लिए जरुरी सामग्री

सेबफल (कटे हुए) – 1 कप
केले (कटे हुए) – 1 कप
अनार दाने – 1/2 कप
पपीता कटा हुआ – 1 कप
पाइनएप्पल (कटे हुए) – 3 कप
काले अंगूर – 1/2 कप
खीरा (कटा हुआ) – 1/2 कप
हरी चटनी – 1 बड़ी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
खजूर-इमली चटनी – 1 बड़ी चम्मच
चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
काला नमक – 1/2 छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया

फ्रूट चाट बनाने का तरीका

फ्रूट चाट बनाने के लिए सबसे पहले गहरे तले वाली एक बाउल लें। उसमें कटे हुए सेब, पाइनएप्पल, अनार दाने, खीरा, पपीता और केले के पीस डाल दें। अब इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस मिश्रण में लाल मिर्च, जीरा पाउडर, चाट मसाला, काला नमक डाल दें।

पढ़ें :- Jal Jeevan Mission Scam : बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पानी न पहुंचने पर फूटा गुस्सा, बोले- 'बिना लात खाए काम नहीं हो रहा, बंद करके डंडा से मारेंगे.. .

इन सभी को फ्रूट्स के साथ अच्छे से मिला दें। इसके बाद खजूर-इमली की चटनी और नमक को इसमें डाल दें। इस पर हरी चटनी भी डालें और सभी को अच्छी तरह से कुछ देर तक मिक्स करें। इस तरह आपकी चटपटी फ्रूट चाट तैयार हो जाएगी। इस पर गार्निश करने के लिए हरा धनिया पत्ती भी डालें। चाहें तो कुछ देर के लिए फ्रूट चाट को फ्रिज में भी रख सकते हैं जिससे यह अच्छी तरह से ठंडी हो जाए। कुछ देर बाद निकालकर इसे ठंडा-ठंडा सभी को सर्व करें।

Advertisement