Ramlala Pran Pratishtha Anniversary: अयोध्या में आज यानी 11 जनवरी से भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव (Ramlala Pran Pratishtha Anniversary) यानी प्रतिष्ठा द्वादशी शुरू हो गया है। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) रामलला के दरबार में पहुंचे हैं। जहां पर सीएम योगी ने रामलला के चरणों में मत्था टेका और महाआरती भी की।
पढ़ें :- Entertainment: 'बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस 'नेहा मर्दा' ने सोशल मीडिया पर साझा कीं अपनी बोल्ड तस्वीरें
प्रतिष्ठा द्वादशी के पहले दिन रामलला के मंदिर के पुजारियों ने भगवान का पंचामृत से महा अभिषेक किया। इस अवसर पर रामलला का दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से अभिषेक किया गया। फिर उन्हें गंगाजल से नहलाया गया। इसके बाद रामलला का श्रृंगार किया गया। उन्हें सोने और चांदी के तारों से बुने गए वस्त्र पहनाए गए हैं। भगवान की पगड़ी में हीरा जड़ा है। अब रामलला को भोग लगाया गया है।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या में श्री रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतिष्ठा-द्वादशी कार्यक्रम में सम्मिलित होते #UPCM @myogiadityanath #NayeUPKiNayiAyodhya https://t.co/jThYUUTD3n
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 11, 2025
पढ़ें :- Breaking News : यूपी में पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधान ही रहेंगे प्रशासक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी मंजूरी
बता दें कि प्रतिष्ठा द्वादशी के तीन दिवसीय आयोजन में अंगद टीला पर रामचरितमानस का पाठ, रामायण प्रवचन, श्रीराम जन्म कथा और सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। आमंत्रित अतिथियों को राम मंदिर परिसर में रंग महल बैरियर स्थित गेट संख्या-दो से प्रवेश दिया जाएगा। इस मौके दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से भक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं।