अयोध्या। नव निर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही राम भक्तों में भी उत्साह बढ़ रहा है। अयोध्या शहर (Ayodhya City) को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, वहीं सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी बीच हिन्दू मंच धर्म जागरण मंडल (Hindu Manch Dharma Jagran Mandal) ने 22 जनवरी को दोपहर 12:25 पर पांच घी के दीपक जलाकर तैयार कर लीजिएगा । एक थाली में स्वास्तिक बनाकर चावल अक्षत डालकर पांचों दीपक उसे थाली में रख जला लीजिएगा।
पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा
इसके बाद 12:29 से 12:31 तक उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके भगवान श्री राम (Lord Shri Ram) जी को आवाहन करके माता जानकी का नाम लेते हुए हनुमान जी और चारों भाइयों का नाम लेते हुए श्री राम का गुणगान करते हुए वंदना करनी है ऐसा करते वक्त परिवार के सभी सदस्य उस आरती की बेला में 90 सेकंड के लिए एक साथ खड़े रहेंगे सभी लोग हो सके तो उस थाली पर अपना हाथ लगा देंगे और सच्चे मन से अहंकार को त्याग कर एक दूसरे के भेदभाव को भुलाकर भगवान श्री राम की आरती करेंगे।
यह योग अत्यंत ही दुर्लभ योग है। इस काल में किया गया पूजन ,आराधना ,दीपक जलाना चमत्कारी फल प्रदान करने वाला है। आपकी श्रद्धा आपका विश्वास पूरे परिवार को सुख ,शांति, समृद्धि से भर देगा।