अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में होने वाली रामलला प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) के मौके पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) रहेगा। स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। यहां तक कि सभी सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा। इससे संबंधित आदेश अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार के तरफ से शुक्रवार को जारी हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को प्रदेश भर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा शिक्षा विभाग की ओर से सभी शिक्षण संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) घोषित किया गया है। वहीं, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र (Chief Secretary Durgashankar Mishra) ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन सामान्य व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अतिथियों की व्यवस्था के दिशा निर्देश जारी किए हैं।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
मुख्य सचिव ने 16 से 22 जनवरी तक हर मंदिर में राम संकीर्तन का आयोजन करने, 22 जनवरी की शाम को हर घाट, मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन करने और अयोध्या में सरयू घाट पर दीपोत्सव के बाद आतिशबाजी के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने मंदिरों में स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाने, सभी शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में 14 से 21 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। सभी दफ्तरों में 22 से 26 जनवरी तक सजावट और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्य सचिव ने प्रत्येक टेंट सिटी में 10 बेड का प्राथमिक अस्पताल बनाने, बाहर से आने वाले चिकित्सकों के लिए आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय एवं छात्रावास में ठहरने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी से अयोध्या आने वाले मार्गों को ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए हैं। इन मार्गों पर रामचरित मानस की चौपाई के होर्डिंग्स भी लगाए जाएंगे।
अयोध्या में 18 जनवरी से निर्माण कार्य बंद रहेंगे
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
मुख्य सचिव ने अयोध्या में निजी भवनों में 18 जनवरी से निर्माण कार्य नहीं कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भवन निर्माण का मलबा मार्गों से हटाने और अयोध्या व आसपास के इलाकों में प्रत्येक स्थान पर साफ सफाई के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।