Randhir Singh elected as OCA President: भारत के अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह (Randhir Singh) आज रविवार को महाद्वीपीय निकाय की 44वीं आम सभा के दौरान एशिया ओलंपिक परिषद (OCA) के अध्यक्ष चुना गया। वह इस पद के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। रणधीर 2021 से ओसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं।
पढ़ें :- Epstein Files में 169 बार नाम आने पर दलाई लामा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं कभी भी जेफरी एपस्टीन से नहीं मिला
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पांच बार के ओलंपिक निशानेबाज, रणधीर ओसीए अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र योग्य उम्मीदवार थे। उनका कार्यकाल 2024 से 2028 तक रहेगा और उनका चुनाव सर्वसम्मति से हुआ था। 77 वर्षीय रणधीर 2021 से ओसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं, उन्होंने कुवैत के शेख अहमद अल-फहद अल-सबा की जगह ली है, जिन पर नैतिकता के उल्लंघन के कारण इस साल मई में खेल प्रशासन से 15 साल का प्रतिबंध लगाया गया था।
एशिया ओलंपिक परिषद (OCA) के अध्यक्ष चुने जाने के बाद रणधीर सिंह ने कहा, “सभी बहुत खुश हैं। ईश्वर की कृपा से मुझे सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव काफी सुचारू रूप से संपन्न हुआ… हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि हम कौन हैं और हमारी विरासत क्या है, और मुझे लगता है कि योग एक ऐसा खेल है जिसकी दुनिया को वास्तव में जरूरत है।”