Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Range Rover new edition launched : लॉन्च हुआ रेंज रोवर का नया एडिशन , जानें कीमत और खासियत

Range Rover new edition launched : लॉन्च हुआ रेंज रोवर का नया एडिशन , जानें कीमत और खासियत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Range Rover new edition launched : भारतीय बाजार में रेंज रोवर एसवी मसारा एडिशन में लॉन्च कर दिया गया है। इस एडिशन की कीमत 4.99 करोड़ रुपये एक्‍स शोरूम रखी गई है। इस गाड़ी का सीधा मुकाबला बेंटले बेंटायगा, रोल्स रॉयस कलिनन और मर्सिडीज बेंज मेबैक जीएलएस जैसी एसयूवी के साथ होगा।

पढ़ें :- Hardik Pandya's Car Collection : हार्दिक पांड्या ने अपने कार कलेक्शन में Mercedes-Benz V-Class को शामिल किया, जानें क्रिकेटर का कार कलेक्शन

इंजन
इंजन की बात करें तो इस एडिशन में 4.4 लीटर का V8 इंजन दिया गया है।

टॉर्क
यह इंजन 452 किलोवाट की अधिकतम पावर और 750 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसे 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (8 Speed ​​Automatic Transmission) के साथ जोड़ा गया है।

ऑल-व्हील ड्राइव
SUV को ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ पेश किया गया है, जिससे यह किसी भी तरह के terrains पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है।

फीचर्स
रेंज रोवर एसवी मसारा एडिशन  में 23 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, डार्क ब्‍लू और बेज कलर का इंटीरियर, मसारा एडिशन की बैजिंग, चारों पावर्ड सीट्स, कूलिंग, हीटिंग और मसाज, 13.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, फोर जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, एंबिएंट लाइट्स, मेरिडियन ऑडियो सिस्‍टम, पैनोरमिक सनरूफ, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ईएससी, 360 डिग्री कैमरा, ADAS और फ्रिज जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन
Advertisement