Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Ratan Tata अपने पीछे छोड़ गए 3800 करोड़ रुपये की संपत्ति; जानिए उनके बाद कौन होगा इसका मालिक

Ratan Tata अपने पीछे छोड़ गए 3800 करोड़ रुपये की संपत्ति; जानिए उनके बाद कौन होगा इसका मालिक

By Abhimanyu 
Updated Date

Industrialist Ratan Tata Successor: दुनिया के दिग्गज उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा (Ratan Tata) का 86 साल की उम्र में बुधवार रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से देश-दुनिया में शोक की लहर दौड़ गयी। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विपक्ष के नेता राहुल गांधी व दुनिया भर के दिग्गजों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी है। वहीं, रतन टाटा के जाने के बाद उनका उत्तराधिकारी कौन होगा? यह बड़ा सवाल है, क्योंकि रतन टाटा ने शादी नहीं की और उन्होंने किसी को गोद भी नहीं लिया।

पढ़ें :- Tata Trust के नए चेयरमैन होंगे नोएल , रतन टाटा के हैं सौतेले भाई

रतन टाटा ने 1991 में टाटा ग्रुप की कमान अपने हाथ में ली थी और साल 2012 तक रतन टाटा कंपनी ने चेयरमैन बने रहे। वर्तमान समय में टाटा ग्रुप का कारोबार पूरी दुनिया में फैला हुआ है और घर की रसोई से लेकर आसमान में हवाई जहाज तक ये नाम मौजूद है। ग्रुप की 100 से ज्यादा लिस्टेड और अनलिस्टेड कंपनियां हैं और इनका कुल कारोबार करीब 300 अरब डॉलर का है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा अपने पीछे अनुमानित करीब 3800 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं। वहीं, रतन टाटा के बाद उनके उत्तराधिकारी के रूप में नोएल टाटा (Noel Tata) का नाम सामने आ रहा है।

कौन है नोएल टाटा?

रतन टाटा के पिता नवल टाटा (Naval Tata, father of Ratan Tata) ने दो शादियां की थीं। रतन टाटा और जिमी टाटा उनकी पहली पत्नी सूनी कमिश्रिएट के बेटे हैं, जबकि नोएल टाटा, नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन के बेटे हैं। नोएल टाटा, सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी भी हैं। वे टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वर्तमान अध्यक्ष और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष भी हैं। नोएल के तीन बच्चे- माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा हैं। ये भी रतन टाटा की संपत्ति के संभावित उत्तराधिकारियों में शामिल हैं। नोएल टाटा के तीनों बच्चे इस समय टाटा ग्रुप में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

34 साल की माया टाटा (Maya Tata) ने टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड और टाटा डिजिटल में अपनी भूमिकाएं निभाई हैं। उनका टाटा न्यू ऐप की लॉन्चिंग में अहम योगदान रहा। नोएल टाटा के 32 साल के बेटे नेविल टाटा (Neville Tata) ट्रेंट लिमिटेड में प्रमुख हाइपरमार्केट चेन स्टार बाजार को लीड कर रहे हैं, जबकि 39 साल की बेटी लिया टाटा (Leah tata), टाटा ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को लीड कर रही हैं। वे ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस को संभाल रही हैं। वे इंडियन होटल कंपनी की भी देखरेख करती हैं।

पढ़ें :- Ratan Tata Death: पीएम मोदी ने रतन टाटा के भाई नोएल से की बात; गृहमंत्री अमित शाह अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
Advertisement