Ravichandran Ashwin Bowler taking most wickets in WTC: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं, पहली पारी में गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है। इस दौरान स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
पढ़ें :- आईपीएल शुरू होने से पहले हैदराबाद टीम को लगा तगड़ा झटका, कप्तान कमिंस हुए बाहर, ईशान किशन करेंगे कप्तानी
दरअसल, पुणे टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड को पहला झटका 32 रन के स्कोर पर लगा। रविचंद्रन अश्विन ने कीवी कप्तान टॉम लैथम को 15 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद 76 रन के स्कोर पर अश्विन ने न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया है। विल यंग 18 रन बनाकर चलते बनें। इस विकेट के साथ ही अश्विन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा 189 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज नाथन लायन को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। लायन 187 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
आर अश्विन- 189
नाथन लियोन- 187
पढ़ें :- पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने दी इजाजत, टीम के साथ देर से जुड़ेंगे मार्को जानसेन
पैट कमिंस- 175
मिचेल स्टार्क- 147
स्टुअर्ट ब्रॉड- 134