UPSSSC Recruitment: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की तरफ से असिस्टेंट अकाउंटेंट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन फॉर्म में 18 मार्च 2024 तक करेक्शन कर सकेंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पढ़ें :- मीरा का पुनर्जन्म, 'मिहिरा' : कृष्ण के प्रेम में डूबी मीरा की भक्ति, समर्पण और सम्मिलन की अद्भुत प्रस्तुति
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री।
- UPSSSC PET 2023 पास सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से ज्यादा और 40 साल से कम होना चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले युवाओं को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सैलरी
असिस्टेंट अकाउंटेंट के पद पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत 29,200 रुपए से 92,300 रुपए तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
सिलेक्शन प्रोसेस
प्रीलिम्स एग्जाम
मेन एग्जाम
पढ़ें :- शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का नहीं, मनुष्य को मनुष्य बनाने का सशक्त माध्यम है : सीएम योगी
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
एग्जाम पैटर्न
- लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप एमसीक्यू प्रश्न शामिल होंगे।
- कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- एग्जाम में निगेटिव मार्किंग होगी। हर गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटा जाएगा।
- परीक्षा की समय अवधि 02 घंटे/120 मिनट होगी।
ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होम पेज पर Latest Vacancies के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद UPSSSC Assistant Accountant / Auditor Recruitment 2024 Apply Online के लिंक पर जाएं। अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लिकेशन फॉर्म भरें। आवेदन होने के बाद प्रिंट लेकर रखें।