मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने 46वें एजीएम (46th AGM) को संबोधित करते हुए कहा कि नया भारत आत्मविश्वास के साथ भरा हुआ है। ये भारत ना रुकता है, ना थकता है। उन्होंने कहा कि जी-20 की भारतीय अध्यक्षता ऐतिहासिक है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा कि 15 अगस्त को हमने अपना स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपने भाषण में कहा था कि यह भारत न रुकता है, न थकता है, न हांफता है। इस भारत को रोका नहीं जा सकता।
पढ़ें :- लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान के बाद मोदी और शाह घबरा गए हैं : मल्लिकार्जुन खरगे
अब समय आ गया है जब कारोबारी मिलकर काम करे ताकि हम मिलकर भारत को 2047 तक विकसित-खुशहाल बना सकें
चंद्रयान-3 की कामयाबी भी हमें यही बताती है। भविष्य में भारत क्या हासिल कर सकता है, इसकी संभावनाएं असीम हैं। हमने पिछले 10 साल में 150 अरब डॉलर का निवेश किया है। प्रोजेक्ट कितने भी बड़े या जटिल रहे हों, हमने वैश्विक मापदंडों के साथ कम कीमत पर उन्हें समय से पहले पूरा किया है। अब समय आ गया है जब कारोबारी समुदाय मिलकर काम करे ताकि हम मिलकर भारत को 2047 तक विकसित-खुशहाल बना सकें।
लाइव देखने के लिए https://jiomeet.jio.com/meetingportal/rilagm/othersLogin लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस का रेवेन्यू 9.74 लाख करोड़ रहा है। नेट प्रॉफिट 73 हजार करोड़ रहा है। निर्यात 3.4 लाख करोड़ रुपये रहा है। हमने सरकारी खजाने में 1,77,173 करोड़ रुपये का टैक्स के रूप में योगदान दिया है। 2.6 लाख नए रोजगार पैदा किए हैं। हमारे ऑन रोल कर्मचारी 3.9 लाख हैं।
पढ़ें :- जयराम रमेश ,बोले- मोदी जी बयानबाज़ी छोड़िए, अप-टू-डेट सामाजिक-आर्थिक जनगणना पर अब तक अपनी चुप्पी क्यों नहीं तोड़ी?
जेएफएस बीमा उद्योग में प्रवेश करने के लिए तैयार
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मुंबई में 46वीं वार्षिक आम बैठक 2023 को संबोधित करते हुए कहा, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएफएस) बीमा उद्योग में प्रवेश करने के लिए तैयार है।
दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में पहुंचेगी 5जी सेवा
मुकेश अंबानी बोले- रिलायंस ने सीएसआर पर रिकॉर्ड 1271 करोड़ रुपये खर्च किए
मुकेश अंबानी ने कहा कि FY 23 में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसोलिडेटे रेवेन्यू 9.74 लाख करोड़ रहा है।
पढ़ें :- मोदी जी ने कहा कि अडानी और अंबानी टेम्पो में भर-भरकर काला धन बांट रहे हैं, आप डरिए मत, जांच कराइए, हम आपका साथ देंगे : सुप्रिया श्रीनेत
इस दौरान कंपनी का EBITDA 1.53 लाख करोड़ रहा। FY 23 में कंपनी का मुनाफा 73,670 करोड़ रुपये रहा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सीएसआर पर रिकॉर्ड 1271 करोड़ रुपये खर्च किए।
इस दौरान कंपनी ने 2.6 लाख लोगों को नौकरियां दी।