1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. HURL Recruitment 2024: एचयूआरएल ने कई पोस्ट पर निकाली भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

HURL Recruitment 2024: एचयूआरएल ने कई पोस्ट पर निकाली भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

एचयूआरएल में निकली इन वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन काफी समय से हो रहे हैं और अब लास्ट डेट भी आने वाली है. हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड ने कुछ दिनों पहले इन पदों पर भर्ती निकाली थी. आवेदन 21 अप्रैल से हो रहे हैं और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 20 मई 2024 है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

HURL Recruitment 2024:  एचयूआरएल में निकली इन वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन काफी समय से हो रहे हैं और अब लास्ट डेट भी आने वाली है. हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड ने कुछ दिनों पहले इन पदों पर भर्ती निकाली थी. आवेदन 21 अप्रैल से हो रहे हैं और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 20 मई 2024 है.

पढ़ें :- न्यूटन महान 'पायलट', गेहूं को धान, तापमान को दबाव और कर्नाटक विधानसभा को ओडिशा की बताकर छापा,ओडिशा की सरकारी किताब में रिकॉर्ड 1678 गलतियां

जैसा कि आप देख सकते हैं लास्ट डेट आने में थोड़ा ही वक्त बाकी है तो अगर किसी वजह से अब तक फॉर्म न भरा हो तो अब भर दें. कहीं हाथ से ये मौका निकल न जाए.
इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए आपको हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – hurl.net.in.

यहीं से डिटेल भी पता कर सकते हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से मैनेजर, इंजीनियर, ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर वगैरह के कुल 80 पदों पर भर्ती होगी. ये पद अलग-अलग ग्रेड के हैं.

योग्यता पद के मुताबिक है और अलग-अलग है. जैसे किसी पद के लिए इंजीनियरिंग किए कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं तो किसी पद के लिए एमबीए किए. किसी के लिए सिंपल ग्रेजुएट्स भी फॉर्म भर सकते हैं.

एज लिमिट मोटे तौर पर 40 साल है पर पद के हिसाब से इसमें अंतर हो सकता है. अच्छा होगा अगर आप वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें उसके बाद ही अप्लाई करें.
सेलेक्शन के लिए टेस्ट देना होगा. इस बारे में अपडेट जानने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें. चयनित होने पर पोस्टिंग पूरे देश में कहीं भी हो सकती है.

पढ़ें :- बिहार में खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिया स्थानीय खेलों को उड़ान, खिलाड़ियों को मिलेगी सीधे DSP की नौकरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...