Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली की फरजाना ने यामिनी बनकर लिए सात फेरे, मंदिर में प्रेमी से रचाई शादी, नवविवाहित जोड़े ने पुलिस सुरक्षा की मांग की

बरेली की फरजाना ने यामिनी बनकर लिए सात फेरे, मंदिर में प्रेमी से रचाई शादी, नवविवाहित जोड़े ने पुलिस सुरक्षा की मांग की

By santosh singh 
Updated Date

बरेली। बरेली (Bareilly) के देवरनियां थाना (Devraniyan Police Station) क्षेत्र की रहने वाली युवती ने इश्क की खातिर अपना घर और मजहब छोड़ दिया। उसने मजहब बदलने के साथ अपना नाम भी बदल लिया। मंदिर में प्रेमी के साथ शादी कर ली है। नवविवाहित जोड़े (Newlywed Couple) ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। देवरनिया थाना (Devraniyan Police Station) क्षेत्र के एक गांव निवासी फरजाना (Farzana)  ने धर्म के बंधन तोड़कर अपने प्रेमी करन से शादी कर ली। दोनों ने अपनी उम्र करीब 23 साल बताई है। युवती घर पर ही जरी का काम करती थी। उसका प्रेमी करन रुद्रपुर की एक फैक्टरी में मजदूरी करता है।

पढ़ें :- धूमधाम से मनाया गया सपा नेता बैजू यादव का 37वां जन्मदिन, शुभकामनाएं देने उमड़ा जनसैलाब

रात में प्रेमी के घर आई फरजाना

फरजाना के मुताबिक वह दो साल पहले करन के संपर्क में आई। दोनों में पहले दोस्ती हुई, फिर प्यार हो गया। फरजाना ने बताया कि उसकी शादी उसके घरवाले कहीं और कर रहे थे। इससे परेशान होकर वह शुक्रवार रात अपना घर छोड़कर प्रेमी के घर चली आई। बहेड़ी के सेमीखेड़ा मंदिर (Semikheda Temple) में शनिवार सुबह प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज (Hindu Customs) के अनुसार शादी कर ली। इस दौरान करन के घरवाले मौजूद रहे। वहीं फरजाना (Farzana) ने अपना नाम यामिनी (Yamini) रख लिया। कहा कि वह प्रेमी से शादी कर बहुत खुश है। उसने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है।

Advertisement