Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Remedy for toothache: दांतों में लगे कीड़ों और पीलेपन से परेशान हैं तो बस इस छोटे से उपाय से मिलेगा छुटकारा

Remedy for toothache: दांतों में लगे कीड़ों और पीलेपन से परेशान हैं तो बस इस छोटे से उपाय से मिलेगा छुटकारा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई लोग दांत में दर्द और पीलेपन से परेशान रहते हैं। अगर आ भी ऐसे लोगो में शामिल हैं जो दांतों और मसूड़ों की दिक्कत से परेशान है या फिर कीड़े लगे है तो आज हम िससे छुटकारा पाने का उपाय बताने जा रहे है।

पढ़ें :- आप रोज सुबह पिएं ये खास ड्रिंक, सुस्ती और थकान होगी छूमंतर

दांतो में लगे कीड़ों और पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए एक चुटकी फिटकरी, दो चुटकी सेंधा नमक और दो लौंग लें इसे एक गिलास पानी में उबाल लें। जब पानी उबल जाए तो इसे छानकर गरारा कर लें। इससे दांतों में दर्द, पायरिया में आराम मिलेगी।

वहीं, आप केवल लौंग का तेल या फिर साबुत लौंग खाते हैं, तो इससे भी दांत के दर्द में बहुत राहत महसूस होगी। लौंग को एक तरह का नेचुरल माउथ फ्रेशनर माना जाता है। इसे मुंह से आने वाली गंदी बदबू भी दूर होती है।

इसके अलावा अकरकरा के फूल से भी आप दांत दर्द से राहत पा सकते हैं। बस एक मिनट के लिए इसको उस दांत पर रखना है, जिसमें दर्द है। इस फूल को रखने के एक मिनट बाद ही आपको राहत महसूस होगी। इतना ही नही यह फूल दांत में लगने वाले कीड़े को भी जड़ से खत्म करता है। साथ ही गले की खराश में भी यह औषधि असरदार होती है।

Advertisement