Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) की तबियत बिगड़ने के शनिवार को कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) और फेफड़ों की समस्याओं के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया था। रविवार को 92 साल की उम्र में निधन (Passes Away Age 92) हो गया है।

पढ़ें :- बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले ने 20 भाषाओं में गए 12 हजार गाने, नामी संगीतकारों संग किया था काम

संगीत जगत को एक बड़ा झटका लगा है। सैकड़ों फिल्मों के गीतों को स्वरों से सजाने वाली और शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में भी खास मुकाम हासिल करने वालीं 92 साल की गायिका आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। कार्डिएक अरेस्ट और फेफड़ों में इन्फेक्शन की वजह से शनिवार को ही उन्हें ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रविवार सुबह से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

आशा भोसले के निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। आशा भोसले को दादासाहेब फाल्के (Dadasaheb Phalke) और देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण (Civilian Honour  Padma Vibhushan) से सम्मानित किया गया था। उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया था, मेरी दादी आशा भोसले ज्यादा कमजोर होने की वजह से सीने के इन्फेक्शन से जूझ रही हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया था कि उनकी हालत गंभीर है।

भोसले, दिग्गज गायिका दिवंगत लता मंगेशकर (Legendary Singer, the Late Lata Mangeshkar) की छोटी बहन हैं। उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं और पद्मिनी एवं वैजयंतीमाला जैसी दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों से लेकर मीना कुमारी, मधुबाला, जीनत अमान, काजोल और उर्मिला मातोंडकर सहित कई प्रमुख अभिनेत्रियों को अपनी आवाज दी है। भोसले के कुछ लोकप्रिय गानों में ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’, ‘इंतहा हो गई इंतजार की’ आदि शामिल हैं। उन्होंने 2023 में अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में दुबई में आयोजित एक विशेष संगीत कार्यक्रम ‘आशा90: लाइव इन कॉन्सर्ट’ में प्रस्तुति दी थी।

पढ़ें :- मशहूर गायिका आशा भोसले कार्डियक अरेस्ट के बाद ICU में भर्ती, PM मोदी ने सिंगर के स्वास्थ्य पर जतायी चिंता
Advertisement