Republic Day 2024 : देश इस साल अपना 75 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। हर साल ये दिन खास थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल सरकार द्वारा ‘भारत – लोकतंत्र की जननी’ थीम पर ये दिवस मनाया जा रहा है। इस शुभ मौके पर कर्तव्य पथ पर निकाली जाने वाली परेड का कुल समय 90 मिनट का होगा, जिसमें झाकियों के लिए 26 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। परेड सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगी। अबकी बार सभी झांकियां विकसित भारत एवं इंडिया – द मदर आफ डेमोक्रेसी की थीम पर आधारित हैं।
पढ़ें :- KGMU ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव पर FIR दर्ज करने की मांग, कहा- नहीं हुआ एक्शन तो बंद कर देंगे OPD सेवाएं
इस दिन मना था पहला गणतंत्र दिवस
भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने इरविन स्टेडियम में देश का तिरंगा फहराया था। 26 जनवरी 1950 को ही भारत को अपना पहला राष्ट्रपति भी मिला था। इस दिन सुबह देश का संविधान लागू होने के बाद डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रपति पद के लिए शपथ ली थी। इसके बाद उन्होंने 26 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में भी घोषित किया था।
गणतंत्र दिवस 2024 में क्या है खास?
26 जनवरी, 2024 को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस 2023 मनाएगा। भारत को ब्रिटिश राज से अलग एक गणतंत्र में इसी दिन बदला गया था। इसी दिन भारतीय संविधान लागू हुआ था।