Retrograde Planet : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के वक्री चाल का बहुत महत्व बताया गया है। वक्री ग्रह वे ग्रह हैं जो किसी भी राशि में उल्टी दिशा में गति करने लगते हैं। यह ग्रह का वास्तविक गति नहीं है, बल्कि पृथ्वी से देखने पर ऐसा प्रतीत होता है। 9 ग्रहों में सूर्य, चंद्रमा, राहु और केतु को छोड़कर सभी ग्रह समय-समय पर वक्री होते ही रहते हैं। इसी प्रकार सूर्य-चंद्रमा कभी वक्री नहीं होते हैं और राहु-केतु हमेशा वक्री ही रहते हैं।
पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्र आज से शुरू, जाने और पूजन विधि और भोग
वक्री ग्रह
ज्योतिष शास्त्र अनुसार, जब ग्रह वक्री होते हैं, तो उनकी गति में अत्यधिक वृद्धि हो जाती है। लेकिन, मान्यता है कि इस ऊर्जा पर स्वयं ग्रह का नियंत्रण नहीं रहता है, इस कारण ग्रह के फल देने की शक्ति का अनुमान लगाना मुश्किल होता है। वक्री ग्रह जिस राशि और भाव में होते हैं, उस राशि और भाव संबंधी फल में परिवर्तन लाते हैं। यह देखा गया है कि वक्री अवस्था में शुभ की जगह अशुभ फल ही अधिक देते हैं। वहीं कुछ ग्रहों को वक्री होने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।
द्रिक पंचांग के अनुसार, जुलाई 2025 माह में 3 ग्रह वक्री होने वाले हैं। ये 3 ग्रह हैं: बुध, शनि और नेपच्यून। आइए जानते हैं, ये ग्रह कब से कब वक्री रहेंगे?
शनि ग्रह वक्री
शनि ग्रह 13 जुलाई 2025 की सुबह में 9:36 AM बजे से वक्री होंगे और उनकी यह वक्री अवस्था 28 नवम्बर 2025 की 9:20 AM बजे तक रहेगी, जब वे पुनः मार्गी होंगे। इस अवधि में शनिदेव कुल 138 दिन तक वक्री रहेंगे।
बुध ग्रह वक्री
बुध ग्रह 18 जुलाई 2025 को दिन में 10:13 AM बजे से वक्री होंगे। बुधदेव की वक्री अवस्था 11 अगस्त 2025 की दोपहर में 12:59 PM बजे तक रहेगी। इसके बाद वे फिर मार्गी हो जाएंगे। इस दौरान बुध ग्रह कुल 25 दिन तक वक्री रहेंगे।
नेपच्यून ग्रह वक्री
नेपच्यून ग्रह 5 जुलाई 2025 को रात में 2:58 AM बजे वक्री होंगे। नेपच्यून की वक्री अवस्था 10 दिसम्बर 2025 तक कायम रहेगी यानी नेपच्यून कुल 159 दिन तक वक्री रहेंगे।
मेष राशि
इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में कुछ भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान और मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा।
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 19 March: नवत्ररात्र के पहले दिन इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बनेंगे बिगड़े हुए काम
वृषभ राशि
धार्मिक और आध्यात्मिक रुचियों में मन लगेगा। सीखने का समय है।
मिथुन राशि
मानसिक तनाव और चिंता से राहत पाने के लिए मन को शांत रखें और योग करें।
कर्क राशि
कार्यस्थल पर भी सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखें, वरना मतभेद हो सकते हैं।
सिंह राशि
इस समय नए कार्य की शुरुआत से बचें। जीवनशैली में सुधार करने का यह उत्तम समय है।
कन्या राशि
भावनाओं को संतुलित रखें और कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें।
पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर करें इस चीज के आसान उपाय, बदल सकती हैं किस्मत, पाएं सफलता
तुला राशि
घर-परिवार में तनाव संभव है। किसी पुराने पारिवारिक विवाद का समाधान खोजने का यह समय है।
वृश्चिक राशि
सोच-समझकर बोलें और दस्तावेजों पर ध्यान दें।
धनु राशि
निवेश सोच-समझकर करें।
मकर राशि
स्वास्थ्य, करियर और रिश्तों में धीमी प्रगति रहेगी, लेकिन यह आत्म सुधार का समय भी है।
कुंभ राशि
अतीत की बातें आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं। भावनात्मक मुद्दों को समझें।
मीन राशि
दोस्ती और सामाजिक संबंधों में भ्रम हो सकता है। योजना में लचीलापन रखें।