Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Sushant Singh Rajput Birthday : रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को किया बर्थडे विश, बोलीं- तुम्हें बहुत याद करती हूं

Sushant Singh Rajput Birthday : रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को किया बर्थडे विश, बोलीं- तुम्हें बहुत याद करती हूं

By संतोष सिंह 
Updated Date

Sushant Singh Rajput Birthday : बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है। सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के करीब डेढ़ साल हो गए हैं, लेकिन फैंस के दिल में उनकी याद आज भी ताजा है। सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही #JusticeForSushantSinghRajput  ट्रेंड कर रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती ने भी कुछ मिनट पहले अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है और कहा है कि वे उन्हें बहुत याद करती हैं।

पढ़ें :- कंगना खुद की तुलना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से करती नजर आईं,सोशल मीडिया पर चर्चाओं को दिया जन्म

रिया ने जो वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो में वे सुशांत के साथ वर्क आउट कर रही हैं। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और एक दूसरे को पकड़कर पोज दे रहे हैं। वीडियो किसी जिम का मालूम पड़ता है। इसे शेयर करते हुए रिया ने लिखा- तुम्हे बहुत याद करती हूं लव।

पढ़ें :- बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने कोविड वैक्सीन पर उठाए सवाल, बोले- मेरे हार्ट अटैक का ताल्लुक हो सकती है वैक्सीन 

रिया के इस वीडियो को मिनटों में ही 87  हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। इतनी ही नहीं लोग कमेंट कर अपनी राय भी जाहिर कर रहे हैं। कुछ लोग सुशांत की मौत के लिए रिया को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस वीडियो के लिए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने रिया से ये सवाल भी पूछा कि वे सुशांत को छोड़कर क्यों चली गईं।

सुशांत के पिता ने  रिया चक्रवर्ती पर कराया गया था केस दर्ज

सुशांत केस में मुंबई पुलिस से शुरू हुई जांच अभी तक सीबीआई के हाथ में है लेकिन सुशांत सिंह की मौत के पीछे क्या वजह थी इसका खुलासा नहीं हो सका है। आज भी फैंस सुशांत के लिए न्याय की गुहार लगाते हैं। मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत अवसाद से पीड़ित थे। सुशांत के घर से डिप्रेशन की दवाईयां मिली थी, जिसके आधार पर मुंबई पुलिस ने थ्योरी बनाई कि सुशांत ने अवसाद की वजह से आत्महत्या की। सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती पर केस दर्ज कराया था और अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

 

रिया चक्रवर्ती और सुशांत की पहली मुलाकात 2013 में यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में हुई थी

पढ़ें :- गोविंदा और भांजे कृष्णा के बीच रिश्ते इस वजह से हुए थे खराब; अभिनेता ने खुद किया बड़ा खुलासा

रिया चक्रवर्ती और सुशांत की पहली मुलाकात 2013 में यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में हुई थी। शूटिंग करते वक्त दोनों की पहचान हो गई थी। इसके बाद दोनों की कुछ पार्टियों में मुलाकात हुई और फिर जान-पहचान दोस्ती में तब्दील हो गई। दोनों ने 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और 2019 की शुरुआत में लिव इन में रहना शुरू कर दिया था। सुशांत की मौत से एक हफ्ते पहले ही रिया उनसे ब्रेकअप करके घर छोड़कर चली गई थीं।

Advertisement