Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Rinku Singh Facebook Hacked : क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, ई-मेल बदलकर ‘मोनेटाइजेशन इनकम’ हड़पी

Rinku Singh Facebook Hacked : क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, ई-मेल बदलकर ‘मोनेटाइजेशन इनकम’ हड़पी

By Abhimanyu 
Updated Date

Rinku Singh Facebook Hacked : भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड में शामिल क्रिकेटर रिंकू सिंह के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट हैक होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैकर्स ने न सिर्फ रिंकू का अकाउंट हैक किया, बल्कि उनके अकाउंट से होने वाली ‘मोनेटाइजेशन इनकम’ पर भी हाथ साफ कर लिया। इस मामले में क्रिकेट के भाई सोनू सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है।

पढ़ें :- 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड

जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने रिंकू सिंह की आधिकारिक फेसबुक अकाउंट हैक करके आईडी आईडी का एक्सेस छीना लिया। फिर मेल आईडी बदलकर ‘मोनेटाइजेशन इनकम’ को भी अपने बैंक खातों में डाइवर्ट कर लिया। ओजोन सिटी गोल्ड स्टेट निवासी रिंकू सिंह के भाई सोनू सिंह ने पुलिस दी गयी शिकायत में कहा कि रिंकू सिंह अपने क्रिकेट मैचों और ट्रेनिंग सत्रों में अत्यधिक व्यस्त रहते हैं। जिसकी वजह से वह काफी समय से अपनी फेसबुक आईडी की ओर ध्यान नहीं दे सके। कुछ समय पहले जब उन्होंने अपनी आईडी लॉग-इन करने की कोशिश की तो पासवर्ड गलत बताने लगा और कई बार-बार कोशिश करने पर भी अकाउंट एक्सेस नहीं कर पाए।

रिंकू को उनका फेसबुक अकाउंट हैक होने का पता तब चला जब उनकी जानकारी के बिना निरंतर पोस्ट होने लगे। क्रिकेटर ने तत्काल इसकी जानकारी एसएसपी को दी। जांच में यह भी सामने आया कि शातिर हैकर ने रिंकू का फेसबुक अकाउंट, जो मूल रूप से उनकी व्यक्तिगत मेल आईडी (rinkukumar344.8.7) से जुड़ा था। उसे साइबर अपराधियों ने बदलकर एक नई कॉमर्शियल मेल आईडी (commercial.rinkusingh) से लिंक कर दिया है।

इस मामले में साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर रामेंद्र शुक्ला का कहना है कि आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उस आईपी एड्रेस और मेल आईडी को ट्रैक कर रही है जिसके जरिए अकाउंट में बदलाव किए गए हैं। साथ ही, फेसबुक (META) के अधिकारियों को भी इस संबंध में पत्र लिखकर अकाउंट रिकवर (Account Recovery) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पढ़ें :- रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की 'डी कंपनी' ने दी धमकी, फिरौती में मांगे 5 करोड़ रुपये
Advertisement