Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की मरम्मत के दौरान पंखे से सुखायी जा रही है सड़क, अखिलेश बोले- ये है भाजपाई तरक़्क़ी की नई हवा

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की मरम्मत के दौरान पंखे से सुखायी जा रही है सड़क, अखिलेश बोले- ये है भाजपाई तरक़्क़ी की नई हवा

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow-Kanpur Expressway : लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन के पहले से ही गुणवत्ता को लेकर सवालों के घेरे में रहा है। अब इसके एक हिस्से में मरम्मत कार्य के दौरान सड़क की सतह को सुखाने के लिए पंखों का इस्तेमाल किए जाने की तस्वीरें सामने आयी हैं। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज़ कसा है। उन्होंने कहा कि 2-3 हफ़्ते में ही जिस एक्सप्रेसवे का दम उखड़ने लगा है उस पर चलने का जोखिम कौन उठाएगा?

पढ़ें :- योगी सरकार ने सात आईएएस अफसरों का किया तबादला, धीरेंद्र सचान बने निदेशक पंचायतीराज, देखें किसको कहां मिली तैनाती?

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क को सुखाने के लिए लगाए गए पंखों की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “ये है भाजपाई तरक़्क़ी की नई हवा… कुछ दिनों पहले ही जिसका उद्घाटन हुआ हो उस सड़क को मरम्मत की ज़रूरत पड़ गई और एक्सप्रेस स्पीड से मरम्मत को सुखाने के लिए पंखे का इस्तेमाल किया जा रहा है ये भी हास्यास्पद है। 2-3 हफ़्ते में ही जिस एक्सप्रेसवे का दम उखड़ने लगा है उस पर चलने का जोखिम कौन उठाएगा?”

पढ़ें :- Video : ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद रवि किशन, कहा-राहुल गांधी आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो...

कन्नौज से समाजवादी पार्टी की सांसद ने इसी मुद्दे को जोड़ते हुए राज्य सरकार की प्रस्तावित ‘अटल प्रोग्रेस वे’ परियोजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “सवाल ये भी है कि ‘अटल प्रोग्रेस वे’ योजना में ही रहेगा या कभी बनेगा भी… या काग़ज़ों में बनकर उसका ‘हिस्सा-बाँट’ हो चुका है। भाजपा राज में हुआ हर निर्माण चलता कम है… धँसता, ढहता, गिरता ज़्यादा है।”

Advertisement