Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Rohit Sharma को ICC ने बनाया मेंस T20I टीम ऑफ द ईयर का कप्तान; बुमराह, अर्शदीप और हार्दिक को भी मिली जगह

Rohit Sharma को ICC ने बनाया मेंस T20I टीम ऑफ द ईयर का कप्तान; बुमराह, अर्शदीप और हार्दिक को भी मिली जगह

By Abhimanyu 
Updated Date

ICC Men’s T20I Team Of the Year 2024: आईसीसी अवॉर्ड्स में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ देखने को मिल रहा है। जिसमें साल 2024 के लिए आईसीसी की ओर से चुनी गयी टी20आई टीमों में सबसे ज्यादा भारत के खिलाड़ी हैं। आईसीसी ने मेंस टी20आई टीम ऑफ द ईयर की घोषणा की है। जिसमें भारत के चार खिलाड़ी अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

पढ़ें :- 'आज भी भारत के लड़कों को शादी के लिए चाहिए वर्जिन लड़की', बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने पुरुष मानसिकता पर दिया बयान

दरअसल, आईसीसी मेंस टी20आई टीम ऑफ द ईयर उन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मान्यता देती है जिन्होंने अपने मैच विजयी प्रदर्शन से दुनिया को प्रभावित किया और 2024 को सबसे छोटे प्रारूप में एक यादगार वर्ष बनाया। इस टीम की कमान भारत को पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को सौंपी गयी है। इसके अलावा, ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह हासिल की है।

भारतीय खिलाड़ियों के अलावा, ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया), फिल साल्ट (इंग्लैंड), बाबर आजम (पाकिस्तान), निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), राशिद खान (अफगानिस्तान) और वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) को भी आईसीसी मेंस टी20आई टीम ऑफ द ईयर में जगह मिली है।

आईसीसी मेंस टी20आई टीम ऑफ द ईयर 2024

1- रोहित शर्मा (कप्तान) (भारत): 11 मैच, 378 रन, 121 उच्चतम स्कोर, 42.00 औसत, 160.16 स्ट्राइक रेट, एक शतक*

पढ़ें :- श्री रामकृष्ण परमहंस के नाम के आगे 'स्वामी' शब्द लगाने पर ममता बनर्जी हुईं आगबबूला, PM मोदी पर साधा निशाना

2- ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया): 15 मैच, 539 रन, 80 उच्चतम स्कोर, 38.50 औसत, 178.47 स्ट्राइक रेट, चार अर्धशतक

3- फिल साल्ट (इंग्लैंड): 17 मैच, 467 रन, 103 उच्चतम स्कोर, 38.91 औसत, 164.43 स्ट्राइक रेट, एक शतक*

4- बाबर आज़म (पाकिस्तान): 24 मैच, 738 रन, 75 उच्चतम स्कोर, 33.54 औसत, छह अर्धशतक

5- निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज): 21 मैच, 464 रन, 98 उच्चतम स्कोर, 25.77 औसत, 142.33 स्ट्राइक रेट, दो अर्धशतक

6- सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे): 24 मैच, 573 रन, 133 उच्चतम स्कोर, 146.54 स्ट्राइक रेट, 24 विकेट, 5/18 सर्वश्रेष्ठ आंकड़े*

पढ़ें :- सुप्रिया सुले, बोलीं- महाराष्ट्र सरकार भाई रोहित की बढ़ाए सुरक्षा, अजित पवार प्लेन क्रैश की जांच पूरी होने तक नागरिक उड्डयन मंत्री दें इस्तीफा

7- हार्दिक पंड्या (भारत): 17 मैच, 352 रन, 50 उच्चतम स्कोर, 16 विकेट, 3/20 सर्वश्रेष्ठ आंकड़े*

8- राशिद खान (अफगानिस्तान): 14 मैच, 31 विकेट, 4/14 सर्वश्रेष्ठ आंकड़े, 9.58 औसत, चार 4-विकेट हॉल

9- वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका): 20 मैच, 179 रन, 67 उच्चतम स्कोर, 38 विकेट, 4/15 सर्वश्रेष्ठ आंकड़े

10- जसप्रीत बुमराह (भारत): 8 मैच, 15 विकेट, 3/7 सर्वश्रेष्ठ आंकड़े, 8.26 औसत

11- अर्शदीप सिंह (भारत): 18 मैच, 36 विकेट, 4/9 सर्वश्रेष्ठ आंकड़े, 13.50 औसत

पढ़ें :- IND vs AUS : आज टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर सीरीज हराने का मौका, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Advertisement