Rohit Sharma Dance Video: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले पहले वनडे में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह हार्दिक पांड्या कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, अन्य मैच के लिए वो टीम से जुड़ेंगे। इस बीच उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रोहित साले कुणाल सजदेह की शादी के एक प्रोग्राम के दौरान पत्नी रीतिका सजदेह (Ritika Sajdeh) के साथ जमकर डांस कर रहे हैं।
पढ़ें :- ऐसा लग रहा है कि मैं दोबारा डेब्यू करने जा रहा हूं...लंबे समय बाद IPL 2024 में वापसी पर बोले ऋषभ पंत
Rohit Sharma and co dancing during his Brother-in-law marriage function. pic.twitter.com/p6IsnFYUf1
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 17, 2023
मीडिया रिपोर्ट की माने तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साले कुणाल सजदेह 16-17 मार्च 2023 को शादी के बंधन में बंधे हैं लेकिन दौरान रोहित शर्मा का अलग अंदाज देखने को मिला। क्रिकेट के ग्राउंड में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बेहद ही कूल अंदाज में नजर आते हैं लेकिन साले की शादी में उनका जबरजस्त डांस देखकर हर कोई हैरान हो गया।
पढ़ें :- युवा खिलाड़ियों को घेरलू क्रिकेट जरूर खेलना चाहिए...सचिन के बाद रोहित शर्मा ने दी सलाह
इस दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) शेरवानी डिजाईन का कुर्ता पहना हुआ साथ ही गले में एक रेड कलर का गम्छा डाला हुआ है। उनके साथ पत्नी रितिका भी ब्लैक सूट में कहर ढा रही हैं। रोहित शर्मा के डांस का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।