RRB Group D Result 2022 : भारतीय रेलवे में नौकरी लगने का इंतजार कर रहे एक करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए खुशखबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (railway recruitment board) जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 (RRB group d result 2022) जारी करने वाला है। रेलवे भर्ती बोर्ड (railway recruitment board) ने ग्रुप डी की परीक्षा इसी साल अगस्त 17 से अक्टूबर 11 तक करवाई थी।
पढ़ें :- 30 सितंबर 2024 का राशिफलः नौकरी में तरक्की के मिलेंगे अवसर, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?
आपको बता दें, पांच चरणों में हुई रेलवे ग्रुप डी परीक्षा को लेकर आरआरबी ने रिजल्ट जारी करने को लेकर घोषणा की है कि हमारी वेबसाइट पर 24 दिसम्बर या इससे पहले परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है कि “शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए सीबीटी के परिणाम अभी प्रक्रिया में हैं और परिणाम 24 दिसम्बर या उससे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों में प्रकाशित होगा।